आज का राशिफल। 25 सितंबर, 2022
मेष आज कार्यक्षेत्र का माहौल बहुत ही अच्छा रहेगा। परिवार के लोगों की आवश्यकताओं का ध्यान रखें। समाज के कार्यों में आप रुचि लेंगे। बीमार लोगों को दवाइयों में लापरवाही नहीं करनी चाहिए। साहित्य और कला में आपकी स्वाभाविक रुचि बढ़ेगी। वृष आज विवाहेत्तर संबंधों से आपको बचना चाहिए। अपनी दिनचर्या को अनुशासित रखें। प्रेम …
मेष
आज कार्यक्षेत्र का माहौल बहुत ही अच्छा रहेगा। परिवार के लोगों की आवश्यकताओं का ध्यान रखें। समाज के कार्यों में आप रुचि लेंगे। बीमार लोगों को दवाइयों में लापरवाही नहीं करनी चाहिए। साहित्य और कला में आपकी स्वाभाविक रुचि बढ़ेगी।
वृष
आज विवाहेत्तर संबंधों से आपको बचना चाहिए। अपनी दिनचर्या को अनुशासित रखें। प्रेम संबंधों में धन को लेकर विवाद हो सकता है। पढ़ाई में मेहनत को लेकर परेशानी होगी। साहस और बुद्धिमानी के कारण समाज में यश प्राप्त करेंगे।
मिथुन
आज वाहन सावधानी पूर्वक चलायें। स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है। गैर कानूनी कार्यों से आपको बचना चाहिए। घर में नकारात्मकता हावी रहेगी। हल्का और सुपाच्य भोजन ग्रहण करें। पति-पत्नी के बीच अहम को लेकर टकराव हो सकता है।
कर्क
आज राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिलेगा। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। सभी काम सुचारू रूप से पूर्ण होंगे। मेहनत का बेहतरीन लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक परेशानियों का निराकरण हो सकता है। घर का वातावरण सुखद रहेगा।
सिंह
आज धार्मिक स्थल में पर्यटन के लिए जा सकते हैं। कारोबार के लिए आपको समय निकालना पड़ेगा। परिवार का माहौल खुशनुमा होगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। धन की कमी के कारण काम रुक सकते हैं।
कन्या
आज घर में मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बन सकती हैं। जीवनस्तर में वृद्धि होगी। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ मतभेद कम होंगे। सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से पूर्ण करेंगे। रोजगार के नए साधन उत्पन्न होंगे।
तुला
आज दांपत्य संबंधों में अनबन होने की आशंका है। बातचीत के दौरान आपको सावधानी रखनी चाहिए। कुछ मित्र आपके प्रति ईर्ष्या भाव रख सकते हैं। अनावश्यक खर्च बढ़ने से बजट प्रभावित हो सकता है। विद्यार्थियों को करियर को लेकर परेशानी हो सकती है।
वृश्चिक
आज जिस भी कार्य को हाथ में लेंगे उसे पूरा करके ही दम लेंगे। आज आपको सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिये। प्रेमी जन के साथ रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। बुद्धिमान लोगों का सानिध्य प्राप्त होगा।
धनु
आज आपकी कार्यशैली से लोग काफी प्रभावित होने वाले हैं। आप परोपकार में धन खर्च करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका काफी अच्छा प्रदर्शन होगा। जीवनसाथी से आपको प्रेरणा मिलेगी। बच्चे अपनी पढ़ाई को लेकर काफी सक्रिय रहेंगे।
मकर
आज निजी मामलों को बाहरी लोगों से शेयर न करें। रियल एस्टेट में बड़ा निवेश करने से बचें। व्यापार में लक्ष्यों को समय पर प्राप्त कर लेंगे। घर में धार्मिक वातावरण रहेगा। आपके आत्मविश्वास और आत्मबल में वृद्धि होगी। नया वाहन खरीद सकते हैं।
कुंभ
आज आपको उदासीन यात्रा करनी पड़ सकती है। दूसरों के मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप न करें। अपनी भावनाओं को सबके समक्ष व्यक्त न करें। घर में अप्रिय व्यक्तियों का आगमन हो सकता है। बदहज़मी के कारण लीवर में परेशानी होने की सम्भावना है।
मीन
आज उच्च अधिकारियों से प्रशंसा प्राप्त होगी। आर्थिक स्थिति को लेकर सन्तुष्ट रहेंगे। छोटी-छोटी बातों को तूल देने से बचें। बड़े व्यावसायिक अनुंबध हो सकते हैं। ज्ञान अर्जित करने में लगे रहेंगे। कार्यक्षेत्र को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ेंगे।
