दीनदयाल उपाध्याय एक मानवतावादी, असाधारण दूरदर्शी: जगदीप धनखड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर धनखड़ ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को एक मानवतावादी और एक असाधारण दूरदर्शी बताया। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने धनखड़ के हवाले से ट्वीट किया, महान राष्ट्रवादी, मानवतावादी और असाधारण दूरदर्शी …

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर धनखड़ ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को एक मानवतावादी और एक असाधारण दूरदर्शी बताया। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने धनखड़ के हवाले से ट्वीट किया, महान राष्ट्रवादी, मानवतावादी और असाधारण दूरदर्शी पंडित दीनदयाल जी को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।

1916 में मथुरा में जन्मे पंडित दीन दयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पदाधिकारी और जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। धनखड़ ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय को उद्धृत करते हुए कहा कि कोई वास्तव में कैसे भारत की आत्मा को समझ सकता है। उन्होंने कहा, अगर भारत की आत्मा को समझना है तो इस देश को राजनीतिक या आर्थिक दृष्टिकोण से नहीं, बल्कि सांस्कृतिक नजरिए से देखना चाहिए।

ये भी पढ़ें- कुर्मी प्रदर्शनकारियों ने बंगाल में पांच दिन बाद रेल पटरियां कीं खाली, एससी का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर कर रहे थे प्रदर्शन

 

संबंधित समाचार