बरेली: एससी-एसटी के अभ्यर्थियों को निशुल्क प्रवेश देगा इग्नू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (एससी, एसटी) वर्ग के अभ्यर्थियों को निशुल्क प्रवेश मिलेगा। विश्वविद्यालय ने इस योजना को जुलाई में जारी प्रवेश प्रक्रिया में भी लागू रखा है। लाभ उन्हीं अभ्यर्थियों को मिलेगा, जो पहले से ऐसी किसी योजना का लाभ नहीं ले रहे होंगे। …

बरेली,अमृत विचार। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (एससी, एसटी) वर्ग के अभ्यर्थियों को निशुल्क प्रवेश मिलेगा। विश्वविद्यालय ने इस योजना को जुलाई में जारी प्रवेश प्रक्रिया में भी लागू रखा है। लाभ उन्हीं अभ्यर्थियों को मिलेगा, जो पहले से ऐसी किसी योजना का लाभ नहीं ले रहे होंगे।

इग्नू में स्नातक, परास्नातक, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट के लगभग 100 पाठ़्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है, जिसकी अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 जुलाई तक कर दी गई है। अभ्यर्थी इग्नू की वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करा सकते हैं। एससी-एसटी के अभ्यर्थी आवेदन के समय सभी प्रमाण पत्र ऑनलाइन अपलोड करेंगे। इनका सत्यापन होगा। इसके बाद ही निशुल्क प्रवेश पूर्ण होगा। बरेली कॉलेज स्थित केंद्र के समन्वयक डा. कमल कुमार सक्सेना के मुताबिक नौकरीपेशा अभ्यर्थियों को शुल्क में छूट से राहत नहीं मिलेगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को एक संकल्प पत्र भी देना होगा।

संबंधित समाचार