हल्द्वानी: पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश का कहर, नैनीताल जिले में दो राज्य और पांच ग्रामीण मार्ग बाधित
हल्द्वानी, अमृत विचार। इन दिनों राज्य में पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने रविवार को यलो अलर्ट भी जारी किया है। बीते 12 घंटे से भी अधिक समय से लगातार हो रही वर्षा के कारण जिले की कई सड़कों पर रफ्तार थम गई है। बारिश के चलते भूस्खलन और …
हल्द्वानी, अमृत विचार। इन दिनों राज्य में पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने रविवार को यलो अलर्ट भी जारी किया है। बीते 12 घंटे से भी अधिक समय से लगातार हो रही वर्षा के कारण जिले की कई सड़कों पर रफ्तार थम गई है। बारिश के चलते भूस्खलन और मलबा आ जाने से जिले के दो राज्य और पांच ग्रामीण मार्ग पर यातायात बाधित हो गया है।
नैनीताल में ये रास्ते हैं बंद
बीती रात से हो रही वर्षा के चलते रामनगर-भंडारपानी, बिचखाली- पातली, अमृतपुर-जमरानी, कौंता कंकोड- हारिशताल, चमोली-बडोन, काठगोदाम-सिमलिया, नलैना- चौपड़ा मार्ग में मलबा आ जाने से यातायात पूरी तरह बाधित है। जिसमें बुलडोजर तैनात कर मलबा हटवाया जा रहा है।
