बहराइच: पैर फिसलने से पानी में डूबकर महिला की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। कोतवाली कैसरगंज के बेचूपुरवा गोडहिया नंबर एक निवासी महिला नित्य क्रिया के लिए जा रही थी। पैर फिसलने से वह पानी में चली गई। डूबकर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोडहिया नंबर एक के मजरा बेचू पुरवा निवासी सुमित्रा देवी (60) …

बहराइच। कोतवाली कैसरगंज के बेचूपुरवा गोडहिया नंबर एक निवासी महिला नित्य क्रिया के लिए जा रही थी। पैर फिसलने से वह पानी में चली गई। डूबकर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोडहिया नंबर एक के मजरा बेचू पुरवा निवासी सुमित्रा देवी (60) पत्नी राम मिलन शनिवार शाम को नित्य क्रिया के लिए जा रही थी। आसपास पानी भरा होने के चलते उनका पैर फिसल गया।

अयोध्या: ओवरलोड ट्रकों ने सड़कों की बिगाड़ी हालत

काफी देर तक पानी में डूबने से मौके पर ही महिला की मौत हो गई। पुलिस को परिवार के लोगों ने घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव बाहर निकलवाया। प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह ने बताया कि शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

संबंधित समाचार