मुरादाबाद : ‘एकात्म मानववाद व अंत्योदय के प्रणेता थे पंडित दीनदयाल’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक‚ प्रचारक और उत्कृष्ट संगठनकर्ता‚ जनसंघ के संस्थापक, एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें याद किया गया। वक्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दिलाया। नगर विधानसभा में वार्ड नंबर 47 के भाजपा पार्षद डॉ. गौरव श्रीवास्तव के आवास …

मुरादाबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक‚ प्रचारक और उत्कृष्ट संगठनकर्ता‚ जनसंघ के संस्थापक, एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें याद किया गया। वक्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दिलाया।

नगर विधानसभा में वार्ड नंबर 47 के भाजपा पार्षद डॉ. गौरव श्रीवास्तव के आवास पर गोष्ठी हुई।जिसकी अध्यक्षता बूथ अध्यक्ष दीपू छाबड़ा व संचालन बूथ महामंत्री हिमांशु सिंह ने किया। पार्षद सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के सम्मुख पुष्प चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

मुख्य वक्ता पार्षद डॉ. गौरव श्रीवास्तव ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की देशभक्ति से ओतप्रोत जीवन का परिचय कराया।उनके पद चिन्हों पर चलकर भारत मां की सेवा करने का आह्वान किया। इस अवसर पर बूथ की समस्त कार्यकारिणी के साथ पूर्व मंडल उपाध्यक्ष दीप्ति श्रीवास्तव, लक्ष्मी सैनी,वर्षा अग्रवाल, कंचन शर्मा, आकाश भारद्वाज, सुबोध नारायण श्रीवास्तव, राजेश भटनागर, अनिल कुमार सक्सेना, मोहन पांडे, अनुराग मेहरोत्रा, नितिन श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास्तव, कुंवर सेन कश्यप, संदीप वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : बहन की सहेली को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी सिपाही के खिलाफ ठाकुरद्वारा थाने में मुकदमा दर्ज

संबंधित समाचार