खटीमा: त्योहारों में पॉलीथिन के बैग का इस्तेमाल न करें लोग: मुख्यमंत्री धामी
खटीमा,अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड पावर हाउस पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनी। बाद में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम से देश व समाज के लिए अपना योगदान देने की प्रेरणा मिलती है। मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने …
खटीमा,अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड पावर हाउस पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनी। बाद में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम से देश व समाज के लिए अपना योगदान देने की प्रेरणा मिलती है।
मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्योहारों पर पैकिंग के लिए पॉलीथिन बैग्स के इस्तेमाल को स्वच्छता से पर्वों की भावना के खिलाफ बताया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से स्थानीय स्तर पर बने हुए नॉन प्लास्टिक बैग के उपयोग की अपील की। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम त्योहारों के अवसर पर स्वच्छता के साथ अपने और पर्यावरण के स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की पहल पर 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। अच्छे स्वस्थ जीवन में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है। विशेषकर डायबिटीज और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों में नियमित योग करने से फर्क पड़ता है। मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद मुख्यमंत्री धामी और अन्य उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत अंकिता भण्डारी को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान अनेक लोग मौजूद रहे।
