अयोध्या: इस नवरात्रि हाथी पर सवार होकर आ रही हैं मैया
अयोध्या, अमृत विचार। नवरात्र का आगाज सोमवार से हो रहा है। इस बार पूरे नौ दिन का रहेगा। नवरात्र का पहला दिन सोमवार से शुरू होने के नाते मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आ रही हैं। जो अधिक वर्षा, खुशहाली, सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। घट स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 7: 11 …
अयोध्या, अमृत विचार। नवरात्र का आगाज सोमवार से हो रहा है। इस बार पूरे नौ दिन का रहेगा। नवरात्र का पहला दिन सोमवार से शुरू होने के नाते मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आ रही हैं। जो अधिक वर्षा, खुशहाली, सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। घट स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 7: 11 से 8:25 मिनट तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11: 54 से दोपहर 12:42 तक रहेगा।
नवरात्र का पावन पर्व आते ही मंदिरों को सजा-संवार दिया गया। देर रात तक बड़ी देवकाली मंदिर, छोटी देवकाली, माता पाटेश्वरी का मंदिर दूधिया रोशनी से जगमगा उठा। रविवार को बाजार भी गुलजार दिखे। चौक, रिकाबगंज, नाका, देवकाली, नियावां समेत कई इलाकों के बाजारों में लोग पूजा से जुड़ी सामग्रियों की खरीदारी करते नजर आए। ज्योतिषाचार्य पंडित रामानंद पांडेय के अनुसार आश्विन मास की प्रतिपदा 26 सितंबर को सुबह 3:22 पर आरंभ हो रही है, जिसका समापन 27 को सुबह 03:09 पर होगा। इस बार मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आ रही हैं। पहले दिन माता शैलपुत्री की पूजा होगी। एसपी सिटी मधुबन सिंह ने बताया कि मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था के भव्य इंतजाम किए गए हैं। हर जगह पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
सुलतानपुर: पितरों को तर्पण कर वर्षभर के लिए दी विदाई
ग्रामीण इलाकों में दुर्गा पूजा महोत्सव की होगी शुरुआत
नवरात्र के शुरू होते ही दुर्गा पूजा महोत्सव भी प्रारंभ हो रहा है। जनपद में 1808 स्थानों पर पंडाल सजाए जा रहे हैं। महानगर में 304 स्थानों पर पूजा पंडाल सजाए जा रहे हैं। जिले में 309 स्थानों पर रामलीला का मंचन किया जाएगा। केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल के अनुसार सोमवार से ग्रामीण क्षेत्रों और शहर के प्रमुख 25 स्थानों पर दुर्गा पूजा प्रतिमाओं की स्थापना कर पंडाल के कपाट श्रद्धालुओं के पूजन व दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे। इसी प्रकार कुछ स्थानों पर 28 सितंबर को पंडाल के कपाट खुलेंगे। शेष पूजा पंडालों में एक अक्टूबर व कुछ में दो अक्टूबर को पूजा पंडालों के पट खुलेंगे। रविवार को श्रद्धालु माता की मूर्ति ले जाते हुए दिखे।
