सुल्तानपुर: शारदीय नवरात्र शुरु आज से सजेंगे माता के दरबार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुल्तानपुर।  नवरात्र सोमवार से शुरू हो रहा है। इसी के साथ जिले की ऐतिहासिक दुर्गा पूजा महोत्सव की शुरूआत हो जाएगी। रविवार को दिन भर नवरात्र की तैयारियां की गई। जिले के शक्तिपीठों पर सोमवार को श्रद्धालु उमड़ेंगे। जिले की ऐतिहासिक दुर्गा पूजा महोत्सव में शहर समेत ग्रामीणांचल में करीब पांच हजार पूजा पंडाल बनाए …

सुल्तानपुर।  नवरात्र सोमवार से शुरू हो रहा है। इसी के साथ जिले की ऐतिहासिक दुर्गा पूजा महोत्सव की शुरूआत हो जाएगी। रविवार को दिन भर नवरात्र की तैयारियां की गई। जिले के शक्तिपीठों पर सोमवार को श्रद्धालु उमड़ेंगे।

जिले की ऐतिहासिक दुर्गा पूजा महोत्सव में शहर समेत ग्रामीणांचल में करीब पांच हजार पूजा पंडाल बनाए जाते हैं। इन पंडालों में नवरात्र के पहले दिन कलश स्थापना के साथ महोत्सव का औपचारिक शुरूआत कर दी जाएगी। हालांकि, असली रौनक अष्टमी के बाद से शुरू होता है। शहर समेत ग्रामीणांचल में विशालकाय आकर्षक पूजा पंडाल बनाए जा रहे हैं। जहां पर सोमवार से माता रानी के विविध रूपों की प्रतिमाएं भी स्थापित होने लगेंगी। इसके बाद आकर्षक सजावट व लाइटिंग की जाएगी।

आनापुर पंडाल पर पहुंची माता की प्रतिमा

चांदा। श्री दुर्गा माता पूजा समिति आनापुर नारायणगंज में मां दुर्गा जी के पूजा पंडाल की सारी तैयारिया पूर्ण कर ली गयी है। रविवार को पूजा समिति के अध्यक्ष प्रधान पिंटू दुबे के नेतृत्व में यहां मां दुर्गा की प्रतिमा पहुंच गई। सोमवार को नवरात्रि के प्रथम दिवस पर विधि विधान से पूजा पाठ करके मूर्ति की स्थापना की जायेगी। व्यवस्था में अद्या प्रसाद मिश्र, श्रीपति मिश्र, डब्लू सिंह, अनिल सिंह, धर्मेन्द्र, पिंकू आदि लगे है।

यह भी पढ़ें… अयोध्या: रामलला के मंदिर निर्माण का काम 40 फीसदी हुआ पूरा

कब करें घटस्थापना

लोहरामऊ स्थित मां दुर्गा देवी धाम के वरिष्ठ पुजारी आचार्य राजेंद्र प्रसाद मिश्र ने बताया कि सोमवार को भोर से सुबह 9ः44 तक, 11ः24 से 12ः12 तक घट स्थापना का शुभ मुहुर्त है। महाष्टमी व्रत तीन अक्टूबर, महानवमी चार अक्टूबर और पारणा इसी दिन 1ः17 मिनट के बाद

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म