समाज के अंतिम पायदान तक योजनाओं को पहुंचा रही डबल इंजन की सरकार: महापौर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या,अमृत विचार। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि राष्ट्र और समाज के अंतिम पायदान तक विकास की धारा तथा योजनाओं का लाभ पहुंचाने का जो सपना दीनदयाल ने देखा था वर्तमान में उसे भाजपा की डबल इंजन सरकार पूरा करने में जुटी है। रविवार को सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता तथा पदाधिकारियों के साथ …

अयोध्या,अमृत विचार। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि राष्ट्र और समाज के अंतिम पायदान तक विकास की धारा तथा योजनाओं का लाभ पहुंचाने का जो सपना दीनदयाल ने देखा था वर्तमान में उसे भाजपा की डबल इंजन सरकार पूरा करने में जुटी है।
रविवार को सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता तथा पदाधिकारियों के साथ नगर निगम परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद वह कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल ने अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति के लिए सरकार की संवेदना को झकझोरने का कार्य किया। उनका ‘अंत्योदय’ का विचार अंतिम पायदान पर खड़े सभी नागरिकों के समग्र उत्कर्ष हेतु प्रेरणा प्रदान करता है। महापौर ने सभी से संकल्पना को साकार करने हेतु प्रतिबद्ध होने की अपील की। कार्यक्रम में पार्टी के महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र, नगर निगम की पार्षद व महिला पदाधिकारी अशोका द्विवेदी समेत अन्य ने शिरकत की।

यह भी पढ़ें…अयोध्या: रामलला के मंदिर निर्माण का काम 40 फीसदी हुआ पूरा

वहीं रामनगरी में आयोजित जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश पांडे बादल ने कहा कि जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक पौध रोपी थी, जो आज भाजपा रूपी वट वृक्ष बन गया है। उधर अयोध्या विधानसभा के विद्या कुंड शक्ति केंद्र बूथ संख्या 170 पर महापौर सहित बूथ के पदाधिकारी एवं जनमानस ने रेडियो पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना। कार्यक्रम में करिअप्पा मंडल अध्यक्ष रवि सोनकर, महानगर उपाध्यक्ष तिलकराम मौर्या, महामंत्री शैलेंद्र कोरी समेत अन्य ने शिरकत की।

संबंधित समाचार