कानपुर: देवर और भाभी का तमंचे के साथ फोटो वायरल, जांच शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

घाटमपुर/कानपुर,अमृत विचार। भाभी के सिर में तमंचा लगाए एक देवर की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। युवक ने फोटो अपनी फेकबुक आईडी पर पोस्ट की है। अधिकारियों तक फोटो पहुंचने के बाद जांच शुरू हो गई है। घाटमपुर निवासी रवि गुप्ता ने शनिवार रात अपनी भाभी की कनपटी में तमंचा लगाकर फोटो …

घाटमपुर/कानपुर,अमृत विचार। भाभी के सिर में तमंचा लगाए एक देवर की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। युवक ने फोटो अपनी फेकबुक आईडी पर पोस्ट की है। अधिकारियों तक फोटो पहुंचने के बाद जांच शुरू हो गई है।

घाटमपुर निवासी रवि गुप्ता ने शनिवार रात अपनी भाभी की कनपटी में तमंचा लगाकर फोटो खींची। इसके बाद उसने अपनी फेसबुक आईडी पर फोटो को शेयर कर दिया। फोटो सोशल मीडिया पर जाते ही वायरल होने लगी। कई लोगों ने मामले की शिकायत ट्वीट के माध्यम से पुलिस अधिकारियों से की। जिसके बाद घाटमपुर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

घाटमपुर थानाध्यक्ष रामबाबू सिंह ने बताया कि युवक रवि गुप्ता ने तमंचे के साथ फेसबुक पर फोटो डाली थी। तस्वीर में वह अपनी भाभी की कनपटी पर तमंचा लगाये दिख रहा है। कहा कि तमंचा किसका है और कैसे युवक के पास आया जांच की जा रही है जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें-सुल्तानपुर: तीन गांव से पांच घरों में चोरी, दो में असफल

संबंधित समाचार