हमीरपुर : पारिवारिक कलह से महिला ने कुएं में कूद कर जान दी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हमीरपुर। जलालपुर थानाक्षेत्र के क्योटरा मजरा में परिवारिक कलह के बाद 30 वर्षीय महिला नाराज होकर खेतों में बने कुए में कूद गई। आनन-फानन परिजन उसे कुएं से निकाल अस्पताल ले जाते रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। भेड़ी डांडा …

अमृत विचार, हमीरपुर। जलालपुर थानाक्षेत्र के क्योटरा मजरा में परिवारिक कलह के बाद 30 वर्षीय महिला नाराज होकर खेतों में बने कुए में कूद गई। आनन-फानन परिजन उसे कुएं से निकाल अस्पताल ले जाते रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

भेड़ी डांडा गांव के मजरा क्योटरा निवासी मंत्री निषाद खेती कर परिवार चलाता है। शनिवार देर रात उसकी पत्नी रानी (30) का पति व सास से विवाद हो गया था। रानी ने रात में ही नाराज होकर झगड़े की सूचना अपने मायके में दी। रविवार सुबह नाराज रानी शौच के बहाने खेतों की तरफ चली गई तथा गुस्से में आकर भीकम सिंह के बने कुएं में कूद गई।

खेत किनारे खड़े 10 वर्षीय बच्चे जगदेव ने कुएं में गिरने की जानकारी गांव जाकर ग्रामीणों को दी। आनन-फानन पहुंचे परिजनों ने रानी को कुएं से बाहर निकाला और इलाज के लिए जलालपुर ले जा रहे थे। रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंचे। मृतका के पिता रामचरण निवासी मौदहा ने थाना पुलिस को सूचना दी।

रामचरण ने बताया कि मृतका के दो बेटे अंकित (4) बबुआ (2) हैं। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

यह भी पढ़ें:- उन्नाव : बिजली विभाग की महिलाकर्मी ने फंदा लगाकर दी जान

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म