लखनऊ : 10.7 मिमी बारिश से राजधानी में हुआ कई जगह जलभराव, मुख्यमंत्री आवास के पास भी भरा पानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार । प्रदेश में बारिश ने मानसून के जाने के बावजूद रफ्तार पकड़ ली है। रविवार को भी लखनऊ समेत प्रदेश के कई शहरों में झमाझम बारिश हुई। लखनऊ में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जल भराव हो गया है। शनिवार देर रात से ही मूसलाधार बारिश होती रही। रविवार को …

लखनऊ, अमृत विचार । प्रदेश में बारिश ने मानसून के जाने के बावजूद रफ्तार पकड़ ली है। रविवार को भी लखनऊ समेत प्रदेश के कई शहरों में झमाझम बारिश हुई। लखनऊ में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जल भराव हो गया है। शनिवार देर रात से ही मूसलाधार बारिश होती रही। रविवार को भी सुबह करीब 10 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक बारिश होती रही। सुबह से देर शाम तक कुल 10.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

बारिश के कारण मुख्यमंत्री आवास के कालीदास मार्ग के करीब भी जल भराव हो गया। इसके अलावा शहर के अलग-अलग इलाकों में जलभराव के कारण सामान्य यातायात प्रभावित रहा।

लगातार बारिश के कारण राजधानी में पारा धड़ाम हो गया। एकमुश्त 3.6 डिग्री की गिरावट के साथ दिन का अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, हालांकि न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री की आंशिक बढ़त के साथ 25.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग की पूर्वानुमान रिपोर्ट की मानें तो लखनऊ में अब आगामी दिनों में बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे।

यह भी पढ़ें-लखनऊ: सीएम योगी ने की समीक्षा बैठक, त्योहारों को लेकर दिए ये जरूरी निर्देश

संबंधित समाचार