शारदीय नवरात्रि का पहला दिन आज, जानिए मां शैलपुत्री की पूजन विधि, शुभ मुहूर्त, मंत्र, शुभ रंग व भोग

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। शारदीय नवरात्रि की 26 सितंबर 2022, सोमवार से शुरूआत हो गई है। नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की विधिवत पूजा की जाती है। शास्त्रों के अनुसार, नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की उपासना व पूजा-अर्चना करने वाले भक्तों को शुभ फलों की प्राप्ति होती है। मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए …

नई दिल्ली। शारदीय नवरात्रि की 26 सितंबर 2022, सोमवार से शुरूआत हो गई है। नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की विधिवत पूजा की जाती है। शास्त्रों के अनुसार, नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की उपासना व पूजा-अर्चना करने वाले भक्तों को शुभ फलों की प्राप्ति होती है। मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए भक्त नवरात्रि के पूरे नौ दिनों का उपवास भी करते हैं।

पूजा विधि
नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। हिमालय की पुत्री होने के कारण माता रानी को शैलपुत्री कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना करने से मान-सम्मान में वृद्धि व उत्तम सेहत प्राप्त होती है। मां शैलपुत्री को सफेद वस्त्र अतिप्रिय हैं। ऐसे में नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा को सफेद वस्त्र या सफेद पुष्प अर्पित करना चाहिए। इसके साथ ही सफेद बर्फी या मिठाई का भोग लगाना शुभ माना जाता है।

शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त- 04:36 एएम से 05:23 एएम।
अभिजित मुहूर्त- 11:48 एएम से 12:36 पीएम।
विजय मुहूर्त- 02:13 पीएम से 03:01 पीएम।
गोधूलि मुहूर्त- 06:01 पीएम से 06:25 पीएम।

मंत्र
ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डाय विच्चे ॐ शैलपुत्री देव्यै नम:।

भोग
मां दुर्गा के शैलपुत्री रूप को गाय के घी और दूध से बनी चीजों का भोग लगाया जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से मां शैलपुत्री प्रसन्न होती हैं।

शुभ रंग
नवरात्रि का पहला दिन मां शैलपुत्री की अराधना का दिन होता है। मां शैलपुत्री का पसंदीदा रंग लाल है।

ये भी पढ़ें : बरेली: नवरात्र आज से शुरू, देवी मंदिरों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हाथी पर सवार होकर आईं मातारानी