रायबरेली: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। शौच के लिए रेलवे ट्रैक की तरफ गया युवक रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया , जिससे उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है। यह हादसा सोमवार की सुबह ऊंचाहार रायबरेली रेलखंड पर भदोखर थाना क्षेत्र के गांव …

रायबरेली। शौच के लिए रेलवे ट्रैक की तरफ गया युवक रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया , जिससे उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है। यह हादसा सोमवार की सुबह ऊंचाहार रायबरेली रेलखंड पर भदोखर थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी मुतवल्लीपुर के पास हुआ है।

गांव का युवक अनिल कुमार उर्फ नीलू (28 वर्ष)पुत्र रामेश्वर सुबह रेलवे लाइन की तरफ शौच के लिए गया था। बताते हैं की वह रेलवे लाइन पार कर रहा था कि रायबरेली की ओर से जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

उस समय आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने हादसे को देखा तो दौड़कर मौके पर पहुंचे, किंतु तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। उसके बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: बुखार से पीड़ित युवक की मौत, डॉक्टर पर लगा लापरवाही का आरोप

संबंधित समाचार