बिजनौर : रेलवे ट्रैक पर मिला मीडिया कर्मी का शव, दो दिन पहले हुआ था लापता
नजीबाबाद (बिजनौर)। दो दिन पहले घर से गायब मीडिया कर्मी का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। जीआरपी ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय पर भेज दिया है। परिजनों का कहना है कि दो दिन पहले खाना खाने के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति की कॉल आते ही वह खाना छोड़ कर …
नजीबाबाद (बिजनौर)। दो दिन पहले घर से गायब मीडिया कर्मी का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। जीआरपी ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय पर भेज दिया है। परिजनों का कहना है कि दो दिन पहले खाना खाने के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति की कॉल आते ही वह खाना छोड़ कर चला गया था।
सोमवार सुबह जीआरपी को रेलवे ट्रैक पर युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली, जिस पर जीआरपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। रेलवे ट्रैक पर शव के दो टुकड़े पड़े थे। जीआरपी पुलिस के मुताबिक, मुरादाबाद से सहारनपुर की ओर जाने वाली रेलगाड़ी से कटकर युवक की मौत हुई है।
जीआरपी ने उसको पहचानने का प्रयास किया तो युवक की पहचान मीडिया कर्मी अंकुर कुमार पुत्र मुनिदेव सैनी ग्राम व थाना नांगल सोती के रूप में हुई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जीआरपी थानाध्यक्ष सुभाष तोमर का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराकर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें : बिजनौर : बंदरों से बचने को महिला छत से कूदी, मौत
