हमीरपुर: चलती बस में लगी भयंकर आग, बाल-बाल बचा चालक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हमीरपुर। राठ कस्बे में उरई बस स्टैंड के पास चलती बस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाई। बस में सवारियां न होने से बड़ा हादसा टल गया। राठ कस्बे के जितेंद्र राजपूत ने बताया चंडौत मार्ग पर उनकी बस …

अमृत विचार, हमीरपुर। राठ कस्बे में उरई बस स्टैंड के पास चलती बस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाई। बस में सवारियां न होने से बड़ा हादसा टल गया।

राठ कस्बे के जितेंद्र राजपूत ने बताया चंडौत मार्ग पर उनकी बस चलती है। सोमवार दोपहर नहर बाईपास के समीप बस में बैल्डिंग कराई। चालक बस लेकर नंबर पर लगाने उरई बस स्टैंड जा रहा था।

तभी अचानक चलती बस में आग लग गई। बस साइड में लगा चालक ने कूदकर जान बचाई। कुछ ही देर में बस धू धू कर जलने लगी। सूचना पर फायर ब्रिगेड व पुलिस मौके पर पहुंच गई।

जब तक आग बुझाई गई बस बुरी तरह से जल चुकी थी। जितेंद्र ने आशंका जताई कि बताया बैल्डिंग की चिंगारी हवा के जोर से सुलगने लगी होगी। जिसके चलते बस में आग लगी। कहा आग से उन्हें करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़े… हमीरपुर : पेयजल योजना का संचालन बंद होने से नाराज़ ग्रामीणों ने सड़क पर लगाया जाम

संबंधित समाचार