हल्द्वानी: अंकिता को न्याय दिलाने कैंडल लेकर निकले लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। एनएमओपीएस नैनीताल के तत्वावधान में उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि देने के लिए एक शोक सभा का आयोजन शहीद पार्क हल्द्वानी में किया गया जिसमें जनपद के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों शिक्षकों के द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर अध्यक्षा मीनाक्षी कीर्ति, मंत्री मदन बर्थवाल के अतिरिक्त मिनिस्ट्रियल कर्मचारी …

हल्द्वानी, अमृत विचार। एनएमओपीएस नैनीताल के तत्वावधान में उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि देने के लिए एक शोक सभा का आयोजन शहीद पार्क हल्द्वानी में किया गया जिसमें जनपद के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों शिक्षकों के द्वारा प्रतिभाग किया गया।

इस अवसर पर अध्यक्षा मीनाक्षी कीर्ति, मंत्री मदन बर्थवाल के अतिरिक्त मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी राजकीय शिक्षक संघ नैनीताल के विभिन्न पदाधिकारियों के द्वारा अंकिता भंडारी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए 2 मिनट का मौन भी धारण किया ।

अध्यक्षा मीनाक्षी कीर्ति ने कहा कि आरोपियों को शीघ्र से शीघ्र सजा दी जाए। एनएमओपीएस की जिला अध्यक्षा मीनाक्षी कीर्ति, जिला मंत्री मदन सिंह बर्थवाल, संस्थापक सदस्य धीरेंद्र कुमार पाठक, जिला संयोजक अधिकारी शिक्षक कर्मचारी समन्वय समिति के जिला संयोजक श्री जगदीश सिंह बिष्ट, राजकीय कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष बृजेश कांडपाल , पूर्व जिला अध्यक्ष एनएमओपीएस गोकुल सिंह मर्तोलिया ,महिला उपाध्यक्ष राष्ट्रीय शिक्षा संघ संगीता जोशी ब्लॉक मंत्री विजय गुरुरानी राजकीय शिक्षक संघ हल्द्वानी के अध्यक्ष मदन गिरी गोस्वामी, प्राथमिक शिक्षक संघ के भीमताल ब्लॉक मंत्री संतोष जोशी जिला खेल समन्वयक पूरन सिंह नयाल धारी के ब्लॉक मंत्री दीपक दुर्गापाल, जिला अध्यक्ष राजकीय शिक्षक संघ विवेक पांडे ,हेम त्रिपाठी,रमेश चंद्र त्रिपाठी, जानकी अधिकारी,पूरन सिंह बिष्ट ,अमित जोशी ,दीपक राठौर, ललित मोहन सिंह धपोला,मुकेश जोशी, दीपक नौगाई, अंजू मिश्रा, फरहा खान, मोनिका झींगरण मीना पलियाल ,आभा भैसोडा, जिला मंत्री डिप्लोमा फार्मासिस्ट नंदन गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार