बरेली: दीवार काटकर चोरों ने उड़ाई 11 लाख के जेवर और नकदी, जांच में जुटी पुलिस
बरेली, अमृत विचार। चोरों में पुलिस का कोई खौफ नहीं है। चोरों ने सेना व पुलिस के जवानों के घर को ही निशाना बनाकर लाखों रुपये की कीमत के जेवर व नकदी चोरी कर ली। आहट होने पर परिवार जागा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। गांव वालों की मदद से चोरों की तलाश की …
बरेली, अमृत विचार। चोरों में पुलिस का कोई खौफ नहीं है। चोरों ने सेना व पुलिस के जवानों के घर को ही निशाना बनाकर लाखों रुपये की कीमत के जेवर व नकदी चोरी कर ली। आहट होने पर परिवार जागा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। गांव वालों की मदद से चोरों की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। पीड़ित ने इज्जतनगर थाना में चोरी की शिकायत की है। हालांकि शाम तक उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
ये भी पढ़ें:- बरेली: रिठौरा में युवक से हुआ मांस बरामद, पुलिस ने जांच के लिए भेजा
इज्जतनगर के मुड़िया अहमद नगर निवासी गिरजा शंकर ने बताया कि उनके दो भाई फौज में हैं और एक भाई पुलिस में है। वह एक निजी अस्पताल में मैनेजर हैं। परिवार के सब लोग एक साथ रहते हैं। रविवार की रात सब सो रहे थे। रात 2 बजे उनकी भाभी ने बताया कि घर में कमरे के अंदर से आहट की आवाज आ रही है। इसपर सब लोग जाग गए और पड़ोस के लोगों को भी फोन करके बुला लिया। इसके बाद गिरजा शंकर ने देखा कि चोरों दीवार काटकर उनके घर में घुस गए और घर में रखा लगभग 10.50 लाख का जेवर और 48000 हजार रुपये की नकदी गायब थी।
घर के अंदर घुसकर काटी दूसरी दीवार
चोरों ने पहले घर के अंदर घुसने के लिए एक दीवार में सेंध लगाई और फिर अंदर आने के बाद उस कमरे को निशाना बनाया जिसमें जेवर और अन्य कीमती सामान रखा था। इसके बाद उसी रास्ते से फरार हो गए। गिरजा शंकर ने बताया कि चोर दो दीवार काटकर घर में घुस गए। जिस कमरे में कीमती सामान रखा था। उसके बाहर उनकी भाभी सो रही थी। इसपर चोरों ने उस कमरे के दरवाजे को अंदर से बंद कर दिया।
मिले पांव के निशान, किया पीछा
गिरजा शंकर के घर के पास जमीन गीली होने के कारण वहां पर चोरों के पांव के निशान मिले। वहां पर बाइक के टायर के भी निशान थे। गांव के लोगों ने बड़ा बाईपास तक उनका पीछा किया लेकिन उनका कहीं पता नहीं लग सका।
ये भी पढ़ें:- बरेली: शहर में बंदरों का आतंक, सभासदों ने दिया नगर निगम में एप्लिकेशन
