रामपुर: रंजिश में लकड़ी कारोबारी भाइयों को लाठी डंडों से पीटा, घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर/स्वार,अमृत विचार। मामूली कहासुनी के चलते लकड़ी कारोबारी सहित उसके भाई को पूर्व प्रधान व उसके साथियों ने घेर कर लाठी डंडों से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। कार पर लाठियां बरसाकर कार के शीशे तोड़ दिए। मौके से फरार हो गए। सूचना पर घायल लकड़ी कारोबारी के परिजन भी मौके पर पहुच गए। घायल …

रामपुर/स्वार,अमृत विचार। मामूली कहासुनी के चलते लकड़ी कारोबारी सहित उसके भाई को पूर्व प्रधान व उसके साथियों ने घेर कर लाठी डंडों से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। कार पर लाठियां बरसाकर कार के शीशे तोड़ दिए। मौके से फरार हो गए। सूचना पर घायल लकड़ी कारोबारी के परिजन भी मौके पर पहुच गए। घायल को उपचार के लिये सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने घायल के भाई की और से आई तहरीर के आधार पर पूर्व प्रधान सहित चार लोगों को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सोमवार को तहसील क्षेत्र के गांव अलीनगर उत्तरी निवासी लकड़ी कारोबारी आरिफ ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। सोमवार की शाम वह व उसका भाई जाबिर नगर स्थित लकड़ी मंडी में लकड़ी का सौदा कर रहा था। इस दौरान गांव के ही पूर्व प्रधान जलीस से पूर्व में किसी बात को लेकर कहासुनी के चलते पूर्व प्रधान अपने अन्य साथियों को लेकर मौके पर आ गया। गाली गलौच शुरूकर दी। विरोध किया तो पूर्व प्रधान सहित अन्य लोगों ने लाठी डंडों से प्रहार कर दोनों भाइयों को घायल कर लहूलुहान कर दिया।

कार के लाठियों से शीशे तोड़ कर मौके से फरार हो गए। सूचना पर मौके पर पहुचे लकड़ी कारोबारी के परिजनों ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने घायल लकड़ी कारोबारी आरिफ की और से आई तरीर के आधार पर पूर्व प्रधान जलीस व उसके बेटे दानिश, तौकीर, नांनिया आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

ये भी पढ़ें – रामपुर: जौहर विवि में जमीन चिंहित करने पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी, मंगलवार को मिल सकता है सर्च वारंट

संबंधित समाचार