World Tourism Day: हेरिटेज वॉक कर नई पीढ़ी को अयोध्या की विरासत से कराया रूबरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। नई पीढ़ी को अयोध्या की विरासत से रूबरू कराने के लिए विश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटन विभाग के नेतृत्व में हेरिटेज वॉक निकली गई। वॉक में मंडलायुक्त नवदीप रिनवा समेत अवध विश्वविद्यालय के सैकड़ों छात्रों ने प्रतिभाग किया। हनुमानगढ़ी से दशरथ राजमहल, कनक भवन, मत गजेंद्र मंदिर, सरयू तट, राम की पैड़ी होते हुए …

अयोध्या। नई पीढ़ी को अयोध्या की विरासत से रूबरू कराने के लिए विश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटन विभाग के नेतृत्व में हेरिटेज वॉक निकली गई। वॉक में मंडलायुक्त नवदीप रिनवा समेत अवध विश्वविद्यालय के सैकड़ों छात्रों ने प्रतिभाग किया। हनुमानगढ़ी से दशरथ राजमहल, कनक भवन, मत गजेंद्र मंदिर, सरयू तट, राम की पैड़ी होते हुए कोरिया पार्क तक पहुंची।

वॉक का उद्देश्य नई पीढ़ी को अयोध्या की विरासत और इतिहास के बारे में जागरूक करना था। आगामी दिनों में राम नगरी आने वाले श्रद्धालुओं को भी हेरिटेज वॉक के जरिए ऐतिहासिक बिल्डिंग के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस दौरान छात्रों को बताया गया कि आने वाले दिनों में राम नगरी हेरिटेज नगरी के रूप में सभी के सामने उभर कर आएगी।

1935 से पहले के भवनों को गोल्डन हेरीटेज में रखा जाता है। रामनगरी को भी गोल्डन हेरिटेज बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव स्वीकृत होते ही प्राचीन बिल्डिंग को संरक्षित करते हुए प्राचीन पद्धति चूना सुर्खी से ही प्राचीन भवनों की मरम्मत की जा सकेगी।

यह भी पढ़ें:-जयपुर में दो हजार से अधिक लोगों ने कल्चरल हेरिटेज वॉक में लिया भाग

संबंधित समाचार