अयोध्या: स्कूलों में अब बनाए जाएंगे युवा पर्यटन क्लब, प्रमुख सचिव ने जारी किया निर्देश
अयोध्या। जिले के विद्यालयों में युवा पर्यटन क्लब बनाए जायेगें। विद्यालयों में युवा पर्यटन क्लब के माध्यम से पर्यटक राजदूत तैयार किए जाएंगें। इसके लिए प्रमुख सचिव, मुकेश कुमार मेश्राम की ओर से निर्देश जारी किया गया है। विभिन्न विद्यालयों में स्थापित किए जाने वाले युवा पर्यटन क्लब राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देंगे। कक्षा छह …
अयोध्या। जिले के विद्यालयों में युवा पर्यटन क्लब बनाए जायेगें। विद्यालयों में युवा पर्यटन क्लब के माध्यम से पर्यटक राजदूत तैयार किए जाएंगें। इसके लिए प्रमुख सचिव, मुकेश कुमार मेश्राम की ओर से निर्देश जारी किया गया है। विभिन्न विद्यालयों में स्थापित किए जाने वाले युवा पर्यटन क्लब राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देंगे।
कक्षा छह से लेकर उच्च कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न स्कूलों और कालेजों में युवा पर्यटन क्लब स्थापित किए जाने हैं, जिसमें शिक्षक और विद्यार्थी दोनों शामिल होंगे। युवा पर्यटन क्लब, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करेंगे।
बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय ने मंगलवार को बताया कि शासन की ओर से निर्देश मिला है। शीघ्र ही इसके लिए जिला स्तर पर कार्य शुरू किया जाएगा। इसी तरह उच्च कक्षाओं के तहत माध्यमिक विद्यालयों में भी क्लब की स्थापना की जाएगी।
यह भी पढ़ें:-World Tourism Day: हेरिटेज वॉक कर नई पीढ़ी को अयोध्या की विरासत से कराया रूबरू
