अयोध्या: प्रतापगढ़ से लूटी गई ट्रक ईट भट्टे पर और अगवा ड्राइवर टोल प्लाजा के पास मिला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। प्रतापगढ़ जनपद के पट्टी थाना क्षेत्र से सरिया समेत लूटा गया ट्रक जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक ईंट भट्ठे पर तथा अगवा चालक रौनाही थाने के तहसीनपुर टोल प्लाजा के पास मिला है। तहकीकात में जुटी पुलिस ने ज्यादातर सरिया बरामद कर ली है और कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ …

अयोध्या। प्रतापगढ़ जनपद के पट्टी थाना क्षेत्र से सरिया समेत लूटा गया ट्रक जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक ईंट भट्ठे पर तथा अगवा चालक रौनाही थाने के तहसीनपुर टोल प्लाजा के पास मिला है। तहकीकात में जुटी पुलिस ने ज्यादातर सरिया बरामद कर ली है और कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। पंजाब प्रांत के एक व्यापारी ने झारखंड के दुर्गापुर सरिया फैक्ट्री से सरिया बुक कराई थी।

इसी प्रांत के पिपरा मयूरहंड जिला चतरा निवासी चालक नरेश सिंह 21 सितंबर की शाम 8:00 बजे 14 चक्का ट्रक जेएच 02 एएक्स 2536 पर 29.920 टन सरिया लादकर पंजाब के लिए रवाना हुआ। ट्रक मालिक विनोद सिंह निवासी ताजपुर थाना चंपारण जिला हजारीबाग का कहना है कि 23 सितंबर की भोर पार्टी ने फोन कर बताया कि माल प्रतापगढ़ के पट्टी क्षेत्र स्थित मंगतूराम खंडेलवाल के प्रतिष्ठान पर उतरना है।

भोर लगभग 4:00 बजे चालक वाहन समेत अमापुर रोड पहुंचा ही था कि पीछा कर रहे बोलेरो सवार लोगों ने असलहा दिखाकर चालक और वाहन को कब्जे में ले लिया। कहा कि वह लोग फाइनेंस कंपनी के हैं तथा वाहन की कई किस्त बकाया है। चालक को इधर-उधर घुमाते हुए रौनाही थाना क्षेत्र के तहसीनपुर टोल प्लाजा के पहले छोड़ दिया। ड्राइवर ने पूरा वाकया बताया तो मामले की सूचना तथा शिकायत पुलिस को दी गई। प्रतापगढ़ की पट्टी पुलिस ने अभियोग पंजीकृत किया है। खाली ट्रक बीकापुर कोतवाली के उमरनी  स्थित ईट भट्टे पर मिल गई है।

प्रभारी निरीक्षक बीकापुर कोतवाली सुमित कुमार श्रीवास्तव कहना है कि लूटी गई खाली ट्रक बरामद हो गई है। संदिग्धों से पूछताछ में काफी जानकारी सामने आई है। कीमती सरिया लूटने के लिए ही वारदात को अंजाम दिया गया। जल्द ही लूटा गया ज्यादातर सरिया बरामद कर लिया जायेगा।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: पुलिस और सर्विलांस टीम ने 51 मोबाइल किए बरामद,लोगों के खिले चेह

संबंधित समाचार