बरेली: विवाहिता ने ससुर पर लगाया शारीरिक उत्पीड़न और दहेज मांगने का आरोप, एसएसपी से शिकायत कर लगाई न्याय की गुहार
बरेली, अमृत विचार। इज्जतनगर में रहने वाली महिला ने अपने ससुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले में उसने एसएसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। थाना इज्जनतनगर के पीरबहोड़ा निवासी करीना ने बताया चार माह पहले उसका निकाह वहीं के रहने वाले नबी रजा पुत्र सदरुद्दीन के साथ हुआ था। करीना …
बरेली, अमृत विचार। इज्जतनगर में रहने वाली महिला ने अपने ससुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले में उसने एसएसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। थाना इज्जनतनगर के पीरबहोड़ा निवासी करीना ने बताया चार माह पहले उसका निकाह वहीं के रहने वाले नबी रजा पुत्र सदरुद्दीन के साथ हुआ था। करीना का आरोप है कि उसका ससुर गलत नीयत से उसको पकड़ता है। विरोध करने पर बेटे को जायदाद से बेदखल करने की धमकी देता है। यही नहीं दहेज में कार की मांग पूरी न करने पर बेटे की दूसरी शादी करने की धमकी दे रहा है। इस मामले में महिला ने एसएसपी से शिकायत की है।
ये भी पढ़ें- बरेली: FIR दर्ज होने पर पीड़ित परिवार को मिल रही धमकी, डीएम को ज्ञापन देकर लगाई न्याय की गुहार
