Video: तमंचे की नोक पर लूटा ‘इंटरनेट राउटर’, लोग बोले- लगता है WiFi ठीक नहीं चल रहा होगा!

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। यूपी के प्रयागराज से लूटपाट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। दरअसल, प्रयागराज में बदमाशों ने एक बैंक सुविधा केंद्र में बंदूक की नोक पर लूटपाट को अंजाम दिया। जिसका सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है। घटना 25 सितंबर की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में तीन बदमाशों …

प्रयागराज। यूपी के प्रयागराज से लूटपाट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। दरअसल, प्रयागराज में बदमाशों ने एक बैंक सुविधा केंद्र में बंदूक की नोक पर लूटपाट को अंजाम दिया। जिसका सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है। घटना 25 सितंबर की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में तीन बदमाशों को गन प्वाइंट पर बैंक सुविधा केंद्र में बेखौफ घुसते और लूटपाट को अंजाम देते देखा जा सकता है। हालांकि, यह बदमाश जिन चीजों को चुराकर ले गए उस पर यूजर्स मजाकियां कमेंट्स कर रहे हैं। लेकिन, इस क्लिप को देखने के बाद बहुत से यूजर्स ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

वायरल सीसीटीवी फुटेज में हम देख सकते हैं कि तीन लोग बैंक सुविधा केंद्र में एंट्री करते हैं। एक बंदे ने हेलमेट पहना होता है। पहले वे आम आदमी की तरह व्यवहार करते हैं। लेकिन, कुछ पल में ही अपना असली रूप दिखा देते हैं। सबसे पहले एक शख्स अपनी जेब से बंदूक निकालकर कर्मचारियों के पास पहुंचता है और उनके साथ मारपीट करता है। इतने में दूसरा शख्स भी तमंचा लेकर अंदर घुस जाता है, जिसके बाद वे वहां मौजूद मोबाइल, इंटरनेट राउटर और कैश लेकर फरार हो जाते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह लूट की घटना बैंक ऑफ बड़ौदा के एक सुविधा केंद्र की है। केंद्र संचालक जैद अंसारी ने मऊआईमा थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पूरी घटना को देखने से यह पता चलता है कि बदमाशों में पुलिस का खौफ नहीं है। वह लूटपाट को अंजाम देकर वहां से आसानी से भाग निकलते हैं। फिलहाल, पुलिस सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें : Video: शिव’राज’ में ATM के अंदर ‘गौमाता’ के गोबर की बदबू, नाक दबाकर शख्स ने निकाला Cash

संबंधित समाचार