फर्रुखाबाद: पति ने पत्नी की धारदार हथियार से गर्दन काट कर उतारा मौत के घाट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद। यूपी के फर्रुखाबाद जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में, पत्नी से किसी विवाद को लेकर पति ने धारदार हथियार से गर्दन काट कर पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खानपुर नगला निवासी सुनील कठेरिया (40 वर्ष) ने बीती मध्य रात्रि में किसी बात को …

फर्रुखाबाद। यूपी के फर्रुखाबाद जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में, पत्नी से किसी विवाद को लेकर पति ने धारदार हथियार से गर्दन काट कर पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खानपुर नगला निवासी सुनील कठेरिया (40 वर्ष) ने बीती मध्य रात्रि में किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद इतना बढ़ गया था, सुनील कठेरिया ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गर्दन पर प्रहार करके उसकी हत्या कर दी।

जनपद शाहजहांपुर के थाना मदनापुर के ग्राम गुलाब की निवासी किरन (38 वर्ष) का दूसरा विवाह सुनील कठेरिया के साथ हुआ हुआ था। उसके एक बेटा-बेटी हैं। पुलिस को घटना की जानकारी आज तड़के हुई। इसके बाद दल बल के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी पति सुनील कठेरिया को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद मृतका के शव को कब्जे में लेकर, पंचनामा भरकर, पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल फतेहगढ़ को भिजवाया गया।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: हत्या कर शव श्मशान में फेंका, शाम को ही घर से गया था युवक

संबंधित समाचार