County Championship : शुभमन गिल का बल्ले से कमाल…जड़ा काउंटी करियर का पहला शतक
होव। भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल ने मंगलवार को ग्लेमोर्गन की तरफ से ससेक्स के खिलाफ 119 रन की लाजवाब पारी खेली, जो काउंटी चैम्पियनशिप डिविजन दो में उनका पहला शतक है। गिल ने सुबह 91 रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई और दूसरे दिन के आठवें ओवर में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सीन हंट …
होव। भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल ने मंगलवार को ग्लेमोर्गन की तरफ से ससेक्स के खिलाफ 119 रन की लाजवाब पारी खेली, जो काउंटी चैम्पियनशिप डिविजन दो में उनका पहला शतक है। गिल ने सुबह 91 रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई और दूसरे दिन के आठवें ओवर में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सीन हंट पर दो रन लेकर अपने प्रथम श्रेणी करियर का आठवां शतक पूरा किया।
???????!!!
Shubman Gill makes a maiden Glamorgan century ???
123 balls, 12 fours, 2 sixes. Well batted, Shubman! ?
Glamorgan 245/4
????? ????: https://t.co/7M8MBwgNG2#SUSvGLAM | #GoGlam pic.twitter.com/D7fiC5jYmf
— Glamorgan Cricket ? (@GlamCricket) September 27, 2022
इस 23 वर्षीय भारतीय बल्लेबाज ने ऑफ स्पिनर जैक कार्सन की गेंद पर कैच थमाने से पहले 139 गेंदें खेली तथा 16 चौके और दो छक्के लगाए। ग्लेमोर्गन के टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरने पर गिल तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए। उनकी शानदार पारी से ग्लेमोर्गन ने पहले दिन तीन विकेट पर 221 रन बनाए थे। गिल जब आउट हुए तो उसका स्कोर पांच विकेट पर 277 रन था। गिल का यह काउंटी चैंपियनशिप में तीसरा मैच है। उन्होंने पहले मैच में वारेस्टरशर के खिलाफ 92 रन बनाए थे जबकि मिडिलसेक्स के खिलाफ दूसरे मैच में वह 22 और 11 रन ही बना पाए थे।
?????
Glamorgan move onto 346/6 at lunch on day two with Chris Cooke on 50* and James Harris on 7* ?
The morning session saw Shubman Gill score a maiden Glamorgan century ?
????? ????: ?#SUSvGLAM | #GoGlam
— Glamorgan Cricket ? (@GlamCricket) September 27, 2022
विंडीज-जिम्बाब्वे के खिलाफ किया था शानदार प्रदर्शन
शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। इसके चलते वह दोनों ही ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ भी चुने गए थे। शुभमन गिल ने अबतक भारत के लिए 11 टेस्ट और 9 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। टेस्ट मैचों में शुभमन गिल ने 30.47 की औसत से 579 रन बनाए हैं, जिसमें चार अर्धशतक शामिल रहे। वहीं वनडे इंटरनेशनल में गिल के नाम पर 71.28 के एवरेज से 499 दर्ज हैं। वनडे इंटरनेशनल में गिल ने एक शतक और तीन अर्धशतक लगाए हैं। गिल ने अबतक भारत के लिए टी20 डेब्यू नहीं किया है।
ये भी पढ़ें : ICC Women’s ODI Ranking : वनडे रैंकिंग में पांचवें स्थान पर पहुंचीं हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना-दीप्ति शर्मा ने भी लगाई छलांग
