बरेली: 49 लोग और मिले कोरोना संक्रमित
बरेली, अमृत विचार। सोमवार को भी जिले में बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित पाए गए। 49 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 379 लोगों के सैंपल भेजे गए थे, जिनमें 48 लोगों की आईवीआरआई से और एक की प्राइवेट लैब से भी पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। बता दें कि …
बरेली, अमृत विचार। सोमवार को भी जिले में बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित पाए गए। 49 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 379 लोगों के सैंपल भेजे गए थे, जिनमें 48 लोगों की आईवीआरआई से और एक की प्राइवेट लैब से भी पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। बता दें कि इससे पहले रविवार को भी 49 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी।
सोमवार को संक्रमित पाए गए लोगों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शेरगढ़ और सामुदयिक स्वास्थ्य केंद्र बिथरी चैनपुर के एक-एक डॉक्टर हैं। वहीं पुलिस लाइन के दो पुलिसकर्मियों में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। बड़ा बजार में एक ही परिवार के चार समेत 12 लोगों में भी संक्रमण पाया गया है। नवाबगंज के आठ लोग संक्रमित पाए गए हैं। वहीं रेलवे के भी दो कर्मचारियों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है।
