बांदा: सर्पदंश से दो महिलाओं की मौत, परिवार में मातम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा, अमृत विचार। दो महिलाओं को सांप ने डस लिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। झाड़फूंक कराने के बाद परिजन उन्हें जिला अस्पताल लाए, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनो शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गिरवां थाना क्षेत्र के नेवादा गांव …

बांदा, अमृत विचार। दो महिलाओं को सांप ने डस लिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। झाड़फूंक कराने के बाद परिजन उन्हें जिला अस्पताल लाए, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनो शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

गिरवां थाना क्षेत्र के नेवादा गांव निवासी देवा देवी (45) पत्नी शिवदास सोमवार की शाम चारपाई पर लेटी थी। तभी सर्प ने डस लिया। परिजनों ने पहले घरेलू उपचार किया। इसके बाद झाड़फूंक कराई। सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल लाये। चिकित्सकों ने उसे देखने के बाद मृत घोषित कर दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी तरह करतल निवासी सीता देवी (50) पत्नी रामकृपाल सोमवार की शाम घर के बाहर मवेशियों को बांध रही थी, तभी सर्प ने उसके पैर में डस लिया। शोर सुनकर पहुंचे घरवालों ने देखा तो ओझाओं को बुलाकर उसकी झाड़फूंक कराई। हालत में सुधार न होने पर उसे तत्काल जिला अस्पताल लाया जा रहा था। वहां रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें-बरेली: रामलीला, श्री कृष्ण लीला का हुआ मंचन, कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुति

संबंधित समाचार