ईडी ने ऑनलाइन गेमिंग कंपनी पर की छापेमारी, 68 करोड़ रुपये की राशि की जब्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशायालय (ईडी) ने एक गेमिंग कंपनी और उससे संबंधित इकाइयों पर छापेमारी के बाद 68 करोड़ रुपये की राशि जब्त (फ्रीज) की है। एक मोबाइल गेमिंग कंपनी द्वारा कथित तौर पर बच्चों समेत कई लोगों से धोखाधड़ी से पैसा लेने और धन को सिंगापुर भेजने के मामले में यह कार्रवाई की है। …

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशायालय (ईडी) ने एक गेमिंग कंपनी और उससे संबंधित इकाइयों पर छापेमारी के बाद 68 करोड़ रुपये की राशि जब्त (फ्रीज) की है। एक मोबाइल गेमिंग कंपनी द्वारा कथित तौर पर बच्चों समेत कई लोगों से धोखाधड़ी से पैसा लेने और धन को सिंगापुर भेजने के मामले में यह कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने एक बयान में कहा कि उसने धन शोधन जांच के तहत कोडा पेमेंट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (सीपीआईपीएल) के तीन परिसरों की तलाशी ली।

ये भी पढ़ें- प्रधानमंत्री का नारा है ‘बेटी बचाओ’ और भाजपा के कर्म हैं ‘बलात्कारी बचाओ’: राहुल गांधी

ईडी के अनुसार, कंपनी ने अबतक 2,850 करोड़ रुपये जुटाए और इसमें से कर समेत मामूली मुनाफा रखकर 2,265 करोड़ रुपये भारत के ‘बाहर’ भेज दिए गए। प्रवर्तन निदेशायालय ने बताया कि कंपनी गरेना, फ्री फायर, तीन पत्ती गोल्ड, कॉल ऑफ ड्यूटी जैसे मोबाईल गेम का संचालन करती है। बयान के अनुसार, कई पुलिस प्राथमिकी और गेमिंग पोर्टल्स चलाने वाले गेमर्स और कुछ अन्य मामलों पर भी संज्ञान लेने के बाद कंपनी के खिलाफ धन शोधन का मामला दर्ज किया गया था। ईडी ने आरोप लगाते हुए कहा कि गरेना और कोडा पेमेंट्स इंडिया जैसे गेम डेवलपर्स ने ‘जानबूझकर’ भुगतान तंत्र को इस तरह से तैयार किया कि पहले सफल लेनदेन के बाद, गेम की तरफ से एक अधिसूचना आती है। जो बिना किसी प्रमाणीकरण के अगली बार भी भुगतान करने की अनुमति मांगती है।

ये भी पढ़ें- रविवार के घटनाक्रम से गहलोत का कोई लेना देना नहीं: डॉ महेश जोशी

 

 


संबंधित समाचार