बहराइच : डंफर ने बच्चे को कुचला, लखनऊ रेफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, महसी/ बहराइच। महेश पुरवा गांव के पास कबाड़ उतर रहा था। तभी एक डंफर आ गया। उसने किशोर को रौंद दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया है। जबकि दूसरा सहयोगी बाल बाल बच गया। हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम बन गांव …

अमृत विचार, महसी/ बहराइच। महेश पुरवा गांव के पास कबाड़ उतर रहा था। तभी एक डंफर आ गया। उसने किशोर को रौंद दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया है। जबकि दूसरा सहयोगी बाल बाल बच गया।

हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम बन गांव निवासी शाहबुद्दीन अपने सहयोगी के साथ महेश पुरवा गांव में ठेलिया पर कबाड़ लाद रहा था। एक किशोर नीचे से सहयोग कर रहा था। तभी सामने से आए डंफर ने नीचे खड़े किशोर को रौंद दिया। जिससे उसका दोनों पैर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

यहां हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। वहीं सहयोगी शाहबुद्दीन बाल बाल बच गया। पुलिस ने दुर्घटना ग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया है। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक को फोन लगाया गया तो उनके मोबाइल पर घंटी बजती रही। उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

यह भी पढ़ें:- सड़क दुर्घटना : ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रिटायर्ड फौजी को रौंदा, मौत

संबंधित समाचार