लखीमपुर खीरी: बस व ट्रक की जोरदार टक्कर, भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत, 30 से अधिक लोग घायल
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) जिले में एक निजी बस व ट्रक की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 30 अन्य घायल हो गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर शोक जताया है और अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों को अस्पताल पहुंचाकर उनका समुचित उपचार कराया जाए। …
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) जिले में एक निजी बस व ट्रक की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 30 अन्य घायल हो गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर शोक जताया है और अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों को अस्पताल पहुंचाकर उनका समुचित उपचार कराया जाए।
पीलीभीत-बस्ती हाईवे (राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 730) पर बुधवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। ट्रक और एक निजी बस की भिड़ंत में दस लोगों की मौत हो गई। वहीं 30 से अधिक लोग घायल हो गए। यह हादसा थाना ईसानगर इलाके में ऐरा खमरिया के शारदा पुल पर हुआ है। हादसे में घायल करीब 30 लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से छह से अधिक लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है। एडीएम संजय सिंह ने अभी तक दस लोगों के मरने की पुष्टि की है। मौत का आंकड़ा अभी बढ़ सकता है।
बताया जाता है कि हादसे का शिकार बनी बस बुधवार की सुबह धौरहरा से लखनऊ जा रही थी। पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर थाना ईसानगर क्षेत्र में ऐरा खमरिया शारदा पुल पर ट्रक और बस में आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई, जिससे दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद ट्रक हाईवे पर ही पलट गया। प्रशासन के मुताबिक छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। चार लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचते दम तोड़ दिया है।
अभी मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। हादसे की सूचना पर डीएम महेंद्र बहादुर सिंह और एसपी संजीव सुमन घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से बचाव व राहत कार्य में जुटी है। हादसे में मरने वालों में अधिकतर लोग धौरहरा और ईसानगर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले बताये जाते हैं। अभी शवों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस पहचान कराने की कोशिश कर रही है।
राष्ट्रपति ने शोक जताया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि लखीमपुर खीरी में हुए सड़क हादसे में कई लोगों की मृत्यु के समाचार से अत्यंत दुःख हुआ है। दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मैं गहन शोक-संवेदनाएं व्यक्त करती हूं। घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।
मुख्यमंत्री जी ने जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य युद्धस्तर पर कराने व घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) September 28, 2022
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद लखीमपुर खीरी में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। ज़िलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य युद्धस्तर पर कराने व घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।
14 लोगों को लखनऊ KGMU रेफर किया गया
लखीमपुर खीरी में बस और ट्रक के बीच सड़क दुर्घटना पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने कहा कि दुर्घटना के बाद प्रशासन मौके पर पहुंचा। अस्पताल में अभी 25 लोगों का इलाज चल रहा है। 14 लोगों को लखनऊ KGMU रेफर किया गया है। अभी तक 7 लोगों की मृत्यु की पुष्टि हुई है।
Distressed by the accident in Lakhimpur Kheri, UP. Condolences to the bereaved families. May the injured recover quickly. Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next of kin of each deceased. The injured would be given Rs. 50,000: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) September 28, 2022
पीएम मोदी ने भी दुःख जताया
वहीं, इस घटना पर पीएम मोदी ने भी दुःख जताया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई सड़क दुर्घटना से व्यथित हूं। मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। प्रत्येक मृतक के परिजनों को PMNRF से 2 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।
ये भी पढ़ें : लखीमपुर-खीरी: कच्ची दीवार गिरने से मलबे के नीचे दबकर दो बच्चों की मौत, तीन घायल
