बरेली: कोरोना की जांच को आया मरीज वेंटीलेटर पर लेता रहा सांसे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना की जांच कराने आने वाले मरीजों से कभी पैसा लेने तो कभी उन्हें देर शाम तक बैठाने को लेकर कई बार 300 बेड अस्पताल में हंगामा भी हो चुका है। उसके बाद भी स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी आदतों से बाज नही आ रहे हैं। सोमवार को जांच ऑपरेशन से पहले अपनी जांच …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना की जांच कराने आने वाले मरीजों से कभी पैसा लेने तो कभी उन्हें देर शाम तक बैठाने को लेकर कई बार 300 बेड अस्पताल में हंगामा भी हो चुका है। उसके बाद भी स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी आदतों से बाज नही आ रहे हैं।

सोमवार को जांच ऑपरेशन से पहले अपनी जांच कराने के लिए पहुंचे एक गंभीर मरीज को कर्मचारियों ने शाम तक आने की बात बोलकर इंतजार करने को कह दिया। कुछ देर अस्पताल में रुकने के बाद मरीज के परिवार वाले उसे लेकर चले गए।

जिले में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की लापरवाही भी सामने आ रही है। रविवार को बदायूं के दातागंज क्षेत्र के एक गांव निवासी 40 साल के युवक को पेट में दर्द होने के चलते शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक की पत्नी ने बताया कि पेट दर्द के साथ पति की आंतों में इनफेक्शन होने की बात बताई जा रही थी। इसके लिए डाक्टर ने ऑपरेशन के लिए बोला था।

मगर अब सोमवार को निजी अस्पताल के डाक्टरों ने बताया कि पहले कोरेाना की जांच कराकर लाओ, उसके बाद ही आपरेशन होगा। मरीज के परिवार के लोग उसे सुबह करीब 11 बजे के समय प्राइवेट एंबुलेंस से लेकर 300 बेड अस्पताल में जांच कराने को पहुंच गए। अस्पताल में डाक्टरों ने मरीज का नाम पता नोट करने के बाद उससे शाम चार बजे तक का इंतजार करने को कहा।

मरीज की पत्नी उसे लेकर कई घंटे तक अस्पताल परिसर में खड़ी रही। जबकि मरीज की सांस में एंबुलेंस में लगे वेंटीलेटर के साहरे चल रही थी। उसके बाद भी कर्मचारी और डाक्टरों ने उसकी जांच करना मुनासिब नही समझा। मजबूरी में वह कई घंटे तक इंतजार करने के बाद निराश होकर वापस लौट गए।

गंभीर मरीजों को ज्यादा देर तक नंबर न लगाने पड़े इसलिए उन्हें जिला अस्पताल में ट्रू नेट माध्यम से जांच के लिए भेजा जाता है। -डॉ. अजमेर सिंह, 300 बेड अस्पताल

संबंधित समाचार