बहराइच: पहले हाथी और फिर बाघ ने रोका रास्ता
अमृत विचार, बहराइच। जिले के राय बोझा गांव निवासी लोग निजी कार्य से बिछिया गए थे। रात में सभी वापस आ रहे थे। तभी कुछ ही दूरी पर बाघ सड़क पर आ गया। दूसरे रेंज से गुजरने पर हाथी भी आ गया। तीव्र प्रकाश करने पर बाघ और हाथी जंगल की ओर गए। इस दौरान …
अमृत विचार, बहराइच। जिले के राय बोझा गांव निवासी लोग निजी कार्य से बिछिया गए थे। रात में सभी वापस आ रहे थे। तभी कुछ ही दूरी पर बाघ सड़क पर आ गया। दूसरे रेंज से गुजरने पर हाथी भी आ गया। तीव्र प्रकाश करने पर बाघ और हाथी जंगल की ओर गए। इस दौरान वाहन सवार काफी भयभीत दिखे।
मोतीपुर तहसील के रायबोझा गांव निवासी विश्राम यादव अपने साथ के साथ निजी कार्य के लिए बिछिया गए हुए थे। काम निपटाने के बाद मंगलवार रात को वापस घर आ रहे थे। तभी हाथी सड़क पर आकर खड़ा हो गया। हॉर्न बजाने और प्रकाश करने पर हाथी जंगल में आ गया। इसके बाद सभी घर के लिए आगे बढ़े। मूर्तिहा रेंज में लक्कड़ शाह बाबा की मजार से कुछ दूरी पर बाघ आ गया।
बाघ को देख सभी परेशान हो गए। हॉर्न बजाने के बाद भी बाघ नहीं जा रहा था। जिस पर कुछ देर रुकने के बाद हॉर्न बजाने के साथ बाघ की तरफ प्रकाश किया। प्रकाश के चलते बाघ जंगल में गया। लगभग पांच मिनट तक बाघ ने रास्ता रोक रखा। इसके बाद सभी घर के लिए रवाना हुए। विश्राम यादव ने बताया कि बाघ को देखकर सभी सहम गए। हालांकि किसी को बाघ और हाथी ने नुकसान नहीं पहुंचाया।
यह भी पढ़ें… बहराइच : पूर्व प्रधान ने दुर्गा पूजा पंडाल में की फायरिंग, एक गिरफ्तार
