सात राज्यों में भगवान जगन्नाथ की 60 हजार एकड़ से ज्यादा भूमि का होगा डिजिटलीकरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुरी। ओडिशा सरकार की मंजूरी के बाद, भगवान जगन्नाथ के नाम पर 60 हजार एकड़ से अधिक भूमि के दस्तावेजों का डिजिटलीकरण किया जाएगा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के मुख्य प्रशासक वी. वी. यादव ने पुरी के गजपति महाराजा दिव्य सिंह देव की अध्यक्षता में हुई प्रबंधन समिति की …

पुरी। ओडिशा सरकार की मंजूरी के बाद, भगवान जगन्नाथ के नाम पर 60 हजार एकड़ से अधिक भूमि के दस्तावेजों का डिजिटलीकरण किया जाएगा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के मुख्य प्रशासक वी. वी. यादव ने पुरी के गजपति महाराजा दिव्य सिंह देव की अध्यक्षता में हुई प्रबंधन समिति की बैठक के बाद बताया कि महाप्रभु जगन्नाथ बिजे के नाम पर ओडिशा में 60,426 एकड़ जमीन है तथा छह अन्य राज्यों में 395.252 एकड़ भूमि है।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि ओडिशा के बाहर पश्चिम बंगाल में भगवान के नाम सबसे ज्यादा 322.930 एकड़ भूमि है। इसके अलावा महाराष्ट्र में 28.21 एकड़, मध्य प्रदेश में 25.11 एकड़, आंध्र प्रदेश में 17.02 एकड़, छत्तीसगढ़ में 1.7 एकड़ और बिहार में 0.27 एकड़ भूमि दर्ज है। यादव ने कहा कि भूमि दस्तावेजों के डिजिटलीकरण की जिम्मेदारी सरकारी संस्था ओडिशा स्पेस एप्लिकेशन सेंटर (ओआरएसएसी) को दी जाएगी। उन्होंने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार से मंजूरी मिलने के बाद इस प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:-Live: आरंभ है प्रचंड! PFI पर लगा 5 साल का प्रतिबंध, 8 और संगठनों पर भी एक्शन, कांग्रेस सांसद बोले- RSS भी बैन हो

संबंधित समाचार