बरेली: खंड स्नातक MLC चुनाव को लेकर तैयारियां तेज, भाजपा पदाधिकारियों ने की बैठक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। भाजपा कार्यालय सिविल लाइंस में बरेली मुरादाबाद खंड स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें भाजपा प्रदेश मंत्री,एमएलसी चुनाव प्रदेश सह संयोजक संजय राय ने बैठक को संबोधित किया। इससे पहले सभी ने उनका फूल मालाएं पहना कर ज़ोरदार स्वागत किया।उसके बाद बरेली मुरादाबाद खंड स्नातक एमएलसी चुनाव को …

बरेली,अमृत विचार। भाजपा कार्यालय सिविल लाइंस में बरेली मुरादाबाद खंड स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें भाजपा प्रदेश मंत्री,एमएलसी चुनाव प्रदेश सह संयोजक संजय राय ने बैठक को संबोधित किया।

इससे पहले सभी ने उनका फूल मालाएं पहना कर ज़ोरदार स्वागत किया।उसके बाद बरेली मुरादाबाद खंड स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर सभी ने अपने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में महापौर डॉ उमेश गौतम, एमएलसी कुँवर महाराज सिंह,महानगर अध्यक्ष डॉ केएम अरोड़ा, जिला अध्यक्ष पवन शर्मा, बिथरी विधायक डॉ राघवेंद्र शर्मा, समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:-बरेली: कड़ी सुरक्षा के बीच कुतुबखाना पुल का निर्माण शुरू, कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद

संबंधित समाचार