हिमाचल में 45 साल पुराने कांग्रेस नेता हुए ‘आजाद’, चुनाव से पहले BJP में शामिल
शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले बुधवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में सत्तारूढ़ बीजेपी में शामिल हो गए। महाजन ने कहा कि मैं 45 साल से कांग्रेस में था। आज कांग्रेस दिशाहीन व नेतृत्वहीन हो गई है…वीरभद्र जी …
शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले बुधवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में सत्तारूढ़ बीजेपी में शामिल हो गए। महाजन ने कहा कि मैं 45 साल से कांग्रेस में था। आज कांग्रेस दिशाहीन व नेतृत्वहीन हो गई है…वीरभद्र जी के जाने के बाद अब वहां कुछ भी नहीं रहा।
Shri Harsh Mahajan joins BJP in presence of senior party leaders at party headquarters in New Delhi. #JoinBJP https://t.co/aOYKh4UDiq
— BJP Himachal Pradesh (@BJP4Himachal) September 28, 2022
हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में रिवाज बदल रहा है। हिमाचल कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन का भाजपा परिवार में स्वागत-अभिनंदन। निश्चित तौर पर प्रदेश भाजपा ऐतिहासिक जीत की ओर आगे बढ़ रही है। भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के पश्चात हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस साल के अंत में हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले महाजन के भाजपा में शामिल होने को बड़ा झटका माना जा रहा है। महाजन को इस साल मई में प्रदेश कांग्रेस समिति का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष श्री हर्ष महाजन जी का भारतीय जनता पार्टी में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।
केंद्रीय मंत्री श्री @PiyushGoyal जी और भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री श्री @TawdeVinod जी की उपस्थिति में ग्रहण की प्राथमिक सदस्यता।#JoinBJP pic.twitter.com/hNJkhr4I6N
— BJP Himachal Pradesh (@BJP4Himachal) September 28, 2022
इस अवसर पर गोयल ने महाजन का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि हिमाचल प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि पहाड़ी राज्यों को लेकर पहले यह धारणा थी कि जो पार्टी सत्ता में है वह दोबारा सरकार नहीं बनाती है लेकिन हाल में उत्तराखंड में भाजपा ने इस मिथक को तोड़ा है। पीयूष गोयल ने कहा, महाजन ने 45 वर्षों से अधिक समय तक कांग्रेस में विभिन्न पदों पर कार्य किया है, उनकी एक साफ छवि है, युवा कांग्रेस के साथ रहे हैं, बाद में विधानसभा में मुख्य सचेतक थे। एचपी के विकास में योगदान दिया है।
"हिमाचल में रिवाज बदल रहा है"
हिमाचल कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष श्री हर्ष महाजन जी का भाजपा परिवार में स्वागत-अभिनंदन।
निश्चित तौर पर प्रदेश भाजपा ऐतिहासिक जीत की ओर आगे बढ़ रही है।#JoinBJP https://t.co/fLwo0RIFir
— Jairam Thakur (@jairamthakurbjp) September 28, 2022
इस साल के अंत में हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले महाजन के भाजपा में शामिल होने को बड़ा झटका माना जा रहा है। महाजन को इस साल मई में प्रदेश कांग्रेस समिति का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। इस अवसर पर गोयल ने महाजन का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि हिमाचल प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि पहाड़ी राज्यों को लेकर पहले यह धारणा थी कि जो पार्टी सत्ता में है वह दोबारा सरकार नहीं बनाती है लेकिन हाल में उत्तराखंड में भाजपा ने इस मिथक को तोड़ा है।
ये भी पढ़ें : मोदी का एजेंडा सेट…HP में टारगेट 68: PM बोले- आजादी के आंदोलन में हिमाचल की अहम भूमिका
