नैनीताल: 30 ग्राम पंचायतों में महिला संगठन करेगा स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे मुद्दों पर काम
नैनीताल, अमृत विचार। नैनीताल में वीरांगना संगठन बेतालघाट की ओर से बुधवार को एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने स्वास्थ, शिक्षा, शराब, मनरेगा तथा महिला हिंसा की खिलाफ आवाज उठाई। संगठन की निदेशक सुनीता शाही ने बताया कि महिला जनप्रतिनिधियों की पहल पर बेतालघाट में वीरांगना संगठन की नींव रखी गई …
नैनीताल, अमृत विचार। नैनीताल में वीरांगना संगठन बेतालघाट की ओर से बुधवार को एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने स्वास्थ, शिक्षा, शराब, मनरेगा तथा महिला हिंसा की खिलाफ आवाज उठाई।
संगठन की निदेशक सुनीता शाही ने बताया कि महिला जनप्रतिनिधियों की पहल पर बेतालघाट में वीरांगना संगठन की नींव रखी गई है। उन्होंने बताया कि पंचायतों में महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने तथा विकास और सामाजिक मुद्दों को उजागर करने के उद्देश्य से महिलाएं एकजुट हैं। इसके तहत की सम्मेलन, गोष्ठी आदि का आयोजन लगातार किया जा रहा है। उन्होंने बताया की संगठन की ओर से चार मुद्दों को लेकर 30 पंचायतें चयनित की गई हैं। जिसमें पहला मुद्दा स्वास्थ्य है।
महिलाओं ने बेतालघाट ब्लॉक में एएनएम सेंटर खोलने की मांग की है। दूसरा मुद्दा शिक्षा का है। इसके तहत स्कूलों में शिक्षकों की कमी बताई गई है। दूरस्त विद्यालय रातीघाट, गरजोली, धनियाकोट, शिमलखा तथा ऊंचाकोट आदि इंटर कॉलेजों में मानकों के आधार पर शिक्षक नियुक्त करने की मांग की गई है। तीसरा मुद्दा शराब और जुए का रखा गया है। जिसमें कहा गया है कि पहाड़ में नशे की लत और जुए की आदत लगातार बढ़ रही है। इसपर नियंत्रण किया जाए। चौथा मुद्दा मनरेगा की अनियमितताएं है।
मनरेगा के तहत न तो मजदूरों को मजदूरी का भुगतान किया जा रहा है, और न ही उन्हें संतोषजनक मजदूरी दी जा रही है। महिलाओं ने कहा कि प्रदेश में लगातार महिला हिंसा के प्रकरण सामने आ रहे हैं। अंकिता हत्याकांड की उन्होंने निंदा की। कहा की ऐसे मामलों में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस मौके पर ग्राम प्रधान चंपा देवी, जया किशोर, मीना देवी, दीपा देवी, गीता, कविता आदि महिलाएं रहीं।
