कंटाप मारकर तरबूज के टुकड़े-टुकड़े कर देता है ये बंदा, रिकॉर्ड भी बनाया, यकीन न हो तो देखें Video

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अजब-गजब। ये दुनिया जितनी बड़ी है, इस दुनिया में टैलेंट उससे कहीं ज्यादा ही है। सोशल मीडिया के जरिए अक्सर ऐसे लोगों के किस्से सुनने को मिलते रहते हैं। जो अजीबोगरीब वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए सालों कड़ी मेहनत करते हैं। वहीं, जब लोग उनके कारनामों के बारे में सुनते हैं तो दंग रह जाते …

अजब-गजब। ये दुनिया जितनी बड़ी है, इस दुनिया में टैलेंट उससे कहीं ज्यादा ही है। सोशल मीडिया के जरिए अक्सर ऐसे लोगों के किस्से सुनने को मिलते रहते हैं। जो अजीबोगरीब वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए सालों कड़ी मेहनत करते हैं। वहीं, जब लोग उनके कारनामों के बारे में सुनते हैं तो दंग रह जाते हैं।

इन दिनों एक ऐसा ही शख्स खूब सुर्खियों में है, जो थप्पड़ (कंटाप/चांटा) मारकर तरबूज के टुकड़े-टुकड़े कर देता है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने ट्विटर पर इसका एक वीडियो भी जारी किया है, जिसे देखकर आपकी आंखें भी फटी की फटी रह जाएंगी।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम शुमार करने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते। अब जरा इस बंदे को ही देख लीजिए। ये शख्स तरबूजों को ऐसा थप्पड़ मारता है कि उसके टुकड़े-टुकड़े हो जाते हैं। बंदे ने इसी को अपना अनोखा टैलेंट बना लिया और आज उसका नाम गिनीज बुक में दर्ज हो गया है।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें शख्स को तरबूजों पर ताबड़तोड़ थप्पड़ बरसाते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे थप्पड़ पड़ते ही तरबूजा टूटकर बिखर जाता है। इसे स्लो मोशन में भी दिखाया गया है।

Guinness World Records ने ट्विटर पर वीडियो शेयर कर लिखा है, थप्पड़ मारकर तोड़ डाले तरबूज। 3 मिनट के इस वीडियो को अब तक एक लाख बार देखा जा चुका है, जबकि सैकड़ों लोग इसे लाइक कर चुके हैं। यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं, वीडियो पोस्ट पर भी ढेरों लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कराई है।

ये भी पढ़ें : Video: दादी ने बापू पर सुनाया निबंध, फर्राटेदार अंग्रेजी सुनकर लोग हुए प्रसन्न

संबंधित समाचार