बरेली: मुस्लिम सम्मेलन में पहुंचे यूपी मदरसा शिक्षा परिषद के दर्जा राज्यमंत्री तनवीर रजवी, मदरसों के सर्वे को बताया महत्वपूर्ण कदम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। आज भारतीय जनता पार्टी के मुस्लिम पदाधिकारियों ने बारादरी में एक निजी बारात घर में मुस्लिम सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मदरसा शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश दर्जा राज्यमंत्री सदस्य तनवीर रजवी रहे। कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने बताया सरकार ने बहुत ही सराहनीय …

बरेली, अमृत विचार। आज भारतीय जनता पार्टी के मुस्लिम पदाधिकारियों ने बारादरी में एक निजी बारात घर में मुस्लिम सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मदरसा शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश दर्जा राज्यमंत्री सदस्य तनवीर रजवी रहे। कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने बताया सरकार ने बहुत ही सराहनीय कदम उठाया है।

ये भी पढ़ें- बरेली: खंड स्नातक MLC चुनाव को लेकर तैयारियां तेज, भाजपा पदाधिकारियों ने की बैठक

मदरसों का सर्वे कराकर मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों को दीनी तालीम के साथ दुनिया की अन्य जानकारी भी हासिल होगी जो बहुत ही जरूरी है। पढ़ाई की गुणवत्ता में सुधार आएगा साथ ही मदरसों में चल रही शिक्षा की गुणवत्ता का भी पता चलेगा। इसके साथ साथ मदरसों में पढ़ने वाले शिक्षकों के मानदेय में भी बढ़ोतरी की जाएगी। सरकार लगातार इस तरह के कदम उठाकर सराहनीय कार्य कर रही है।

ये भी पढ़ें- बरेली: वेतन भुगतान न होने पर आशा वर्कर्स में रोष, डीएम को ज्ञापन देकर बताई समस्या

 

 

संबंधित समाचार