बरेली: युवाओं ने शहीद भगत सिंह की कुर्बानी याद कर जयंती पर अर्पित किया श्रद्धा सुमन

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। भगत सिंह पार्क मॉडल टाऊन में शहीद भगत सिंह की जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन राष्ट्र जागरण युवा संगठन की महिला मोर्चा ने किया। इस अवसर पर शहीद-ए-आज़म भगत सिंह को उनके जन्मतिथि के अवसर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।संगठन की अध्यक्ष तृप्ति शुक्ला ने  युवाओं के प्रेरणा श्रोत शहीद …

बरेली, अमृत विचार। भगत सिंह पार्क मॉडल टाऊन में शहीद भगत सिंह की जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन राष्ट्र जागरण युवा संगठन की महिला मोर्चा ने किया। इस अवसर पर शहीद-ए-आज़म भगत सिंह को उनके जन्मतिथि के अवसर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।संगठन की अध्यक्ष तृप्ति शुक्ला ने  युवाओं के प्रेरणा श्रोत शहीद भगत सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्जित कर उन्हें याद किया गया।

इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भारद्वाज ने बताया कि हमे शहीद भगत सिंह की कुर्बानी याद करनी चाहिए और हमे देश हित राष्ट्र निर्माण में हमेशा सहयोग करना चाहिए कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्थापक सचिव सौरभ शर्मा , प्रदेश महामंत्री पंकज पांडेय , मंडल अध्यक्ष सतीश गुप्ता, जिला अध्यक्ष तृप्ति शुक्ला , जिला उपाध्यक्ष सुनीता शर्मा , जिला महामंत्री प्रियंका कपूर , पूजा कालरा , नेहा भोजवानी ,अनन्या गुप्ता, पूजा दुवे आदि ने भगतसिंह को याद किया।

ये भी पढ़ें:-बरेली: मुस्लिम सम्मेलन में पहुंचे यूपी मदरसा शिक्षा परिषद के दर्जा राज्यमंत्री तनवीर रजवी, मदरसों के सर्वे को बताया महत्वपूर्ण कदम

 

संबंधित समाचार