बांदा: शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा ने तय किये लक्ष्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा, अमृत विचार। आगामी शिक्षक एमएलसी चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यालय के सभागार में बैठक कर रूपरेखा तय करते हुए ज्यादा से ज्यादा मतदाता बनाने का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिये गये तथा पोलिंग स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। इलाहाबाद झांसी शिक्षक एमएलसी निर्वाचन को लेकर बुधवार को चित्रकूट, …

बांदा, अमृत विचार। आगामी शिक्षक एमएलसी चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यालय के सभागार में बैठक कर रूपरेखा तय करते हुए ज्यादा से ज्यादा मतदाता बनाने का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिये गये तथा पोलिंग स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

इलाहाबाद झांसी शिक्षक एमएलसी निर्वाचन को लेकर बुधवार को चित्रकूट, महोबा, हमीरपुर, फतेहपुर तथा बांदा जनपद के अपेक्षित जिलाध्यक्ष, जिला संयोजक, विधानसभा संयोजक, पोलिंग संयोजकों की बैठक में शिक्षक एमएलसी चुनाव के क्षेत्रीय संयोजक संत विलास शिवहरे ने प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए भाजपा की कामकाजी बैठक में आगामी कार्य योजना समझाई।

मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षक एमएलसी चुनाव के प्रदेश सह संयोजक श्रीचंद्र शर्मा ने सभी से संवाद शैली में किए गए उद्बोधन में कहा की शिक्षक एमएलसी चुनाव में गुट भाग लेते थे। भाजपा पहली बार यह चुनाव लड़ रही है। चुनाव संयोजक राजीव सिंह पारीछा ने भी संबोधित किया। जबकि संचालन और आभार प्रदर्शन बांदा भाजपा जिला संयोजक संजय सिंह द्वारा किया गया।

इस अवसर पर शिक्षक एमएलसी चुनाव के क्षेत्रीय सह संयोजक बाबूलाल तिवारी, हमीरपुर जिलाअध्यक्ष बृज किशोर गुप्ता, चित्रकूट चंद्र प्रकाश खरे, हमीरपुर से प्रीतम सिंह किसान, फतेहपुर से रविंद्र पाल सिंह, प्रवीण सिंह, बबेरू विधानसभा संयोजक सुधीर कुशवाहा, तिंदवारी विधानसभा संयोजक आनंद स्वरूप द्विवेदी, राजेश सिंह परिहार, चंद्रमोहन श्रीवास्तव, मयंक तिवारी महोबा, जिला महामंत्री कल्लू सिंह राजपूत, जिला कोषाध्यक्ष संतोष गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें-अयोध्या: 16 टन सरिया और ट्रक लूट मामले में तीन गिरफ्तार

संबंधित समाचार