चित्रकूट: खनिज अधिकारी ने थमाया 30 क्रशर मालिकों को नोटिस, लगा है ये आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चित्रकूट, अमृत विचार। सीएम योगी के पर्यावरण नियमों की अनदेखी, बिना परिवहन प्रपत्र के उप खनिज लोड करने एवं अवैध खनन को बढ़ावा देने के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देशों का असर नजर आने लगा है। खनिज अधिकारी ने भरतकूप मंडी के 30 क्रशर मालिकों को नोटिस जारी की है। साथ ही सितंबर माह में …

चित्रकूट, अमृत विचार। सीएम योगी के पर्यावरण नियमों की अनदेखी, बिना परिवहन प्रपत्र के उप खनिज लोड करने एवं अवैध खनन को बढ़ावा देने के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देशों का असर नजर आने लगा है। खनिज अधिकारी ने भरतकूप मंडी के 30 क्रशर मालिकों को नोटिस जारी की है। साथ ही सितंबर माह में बिना प्रपत्र के अवैध खनन एवं परिवहन करने वाले 45 वाहनों का चालान कर 30 वाहनों को सीज भी किया है। दो वाहनों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है।

गौरतलब है कि बीते दिनों सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश भर के प्रशासन से खनन के मामले में जानकारी ली थी। सीएम ने अवैध खनन, अवैध परिवहन एवं रॉयल्टी चोरी करने वाले क्रशर मालिकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए थे। जिला खनिज अधिकारी सुधाकर सिंह ने बताया कि जनपद के ज्यादातर क्रशर मालिक लगातार बिना रवन्ना के उप खनिज लोड करके सरकार को राजस्व की क्षति पहुंचा रहे हैं।

जिलाधिकारी अभिषेक आनंद के निर्देश पर 30 क्रशर मालिकों को नोटिस जारी की है। रॉयल्टी की चोरी बंद न करने पर इनके विरुद्ध कठोरतम विधिक कार्यवाही करते हुए क्रेशर प्लांट सीज कर दिए जाएंगे। नोटिस मिलने से क्रेशर मालिकों में हड़कंप मच गया है।

ये भी पढ़ें-बांदा: अरुण गुप्ता बने युवा उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष व महेश महामंत्री

संबंधित समाचार