बरेली: नदी में डूबे किशोर का मिला शव, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। शीशगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मदनापुर में 14 वर्षीय किशोर का दो दिन बाद शव बरामद हो गया। किशोर की नदी में नहाते समय डूब गया था। मंगलवार को गांव के लड़कों के साथ नहाते समय साहिल (उम्र 14 वर्ष) पुत्र हारून खान नदी में डूब गया था। उसके साथ नहा रहे लड़के …

बरेली,अमृत विचार। शीशगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मदनापुर में 14 वर्षीय किशोर का दो दिन बाद शव बरामद हो गया। किशोर की नदी में नहाते समय डूब गया था।

मंगलवार को गांव के लड़कों के साथ नहाते समय साहिल (उम्र 14 वर्ष) पुत्र हारून खान नदी में डूब गया था। उसके साथ नहा रहे लड़के भयभीत हो गए और तुरंत वहां से भाग आए और घर पहुंचकर यह बात बताई। किशोर की नदी में डूबने की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया था।  गांव के लोग किशोर को ढूंढने के लिए नदी पर पहुंच गए लेकिन दो दिन बाद आज शाहील का शव जेसीबी की मदद से बरामद किया गया।

गांव के रहने वाले खालिद अंसारी ने बताया कि साहिल तीन भाई और एक बहन है जिसमें साहिल तीसरे नंबर का है और किशोर की मां का पहले ही देहांत हो चुका है परिवार की सारी जिम्मेदारी पिता पर है और वह मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते हैं। देर रात तक काफी खोजने के बाद भी गांव वालों को बच्चे का कुछ पता नहीं चला था आज उसके शव को बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें- बरेली: छह साल के बच्चे के साथ कुकर्म का प्रयास, नाना के घर से अपने घर जा रहा था मासूम

संबंधित समाचार