हल्द्वानी: राज्यस्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में राज्यभर से पहुंचे 100 तैराक, नैनीताल ने ओवरऑल चैंपियनशिप में किया कब्जा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के तरणताल में गुरुवार को राज्यस्तरीय विद्यालय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के समापन समारोह पर सहायक निदेशक खेल सुरेश पाण्डेय , जिला क्रीड़ा अधिकारी रशिका सिद्दीकी ने विजेता प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता में राज्य से करीब 100 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में नितेश कुमार, नयना, …

हल्द्वानी, अमृत विचार। अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के तरणताल में गुरुवार को राज्यस्तरीय विद्यालय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के समापन समारोह पर सहायक निदेशक खेल सुरेश पाण्डेय , जिला क्रीड़ा अधिकारी रशिका सिद्दीकी ने विजेता प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।

प्रतियोगिता में राज्य से करीब 100 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में नितेश कुमार, नयना, ओम भंडारी और कुमकुम धपोला ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप अपने नाम की। जनपद नैनीताल ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर ओवरऑल चैंपियनशिप में कब्जा किया।

इस अवसर पर प्रतियोगिता के संयोजक मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत, खंड शिक्षा अधिकारी हल्द्वानी हरेंद्र कुमार मिश्र, प्रधानाचार्य महात्मा गांधी इंटर कॉलेज हल्द्वानी एनसी आर्या, पूरन नयाल, अजय कुमार, मनोज कुमार, भास्कर कुल्याल, सुरेंद्र अधिकारी, अमित कांडपाल, हेमा नेगी, कंचन रावत, हरगोविंद पाठक, किशन सिंह बोरा, जिला खेल समन्वयक संजय वर्मा, राहुल पवार, मनीष पवार आदि रहे।

संबंधित समाचार