रुद्रपुर में 270 नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। पुलिस ने पंचवटी गेट के पास 270 नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष सुंदरम शर्मा ने बताया कि बुधवार रात आवास विकास चौकी प्रभारी नीमा बोहरा पुलिस कर्मियों के साथ गश्त पर थी। इस दौरान सिडकुल ढाल गंगापुर रोड दक्ष चौराहे से होते हुए जब पुलिस टीम पंचवटी …

रुद्रपुर, अमृत विचार। पुलिस ने पंचवटी गेट के पास 270 नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष सुंदरम शर्मा ने बताया कि बुधवार रात आवास विकास चौकी प्रभारी नीमा बोहरा पुलिस कर्मियों के साथ गश्त पर थी। इस दौरान सिडकुल ढाल गंगापुर रोड दक्ष चौराहे से होते हुए जब पुलिस टीम पंचवटी गेट के पास पहुंची तो एक युवक खड़ा मिला। उसके साथ कुछ और युवक भी थे। पुलिस को देख वे लोग भागने लगे। इस पर पुलिस कर्मियों ने एक युवक को दबोच लिया। इस दौरान उसके पास से मिली पालीथिन में 270 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। साथ ही एक मोबाइल और 1110 रुपये भी मिले।

पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम विवेक नगर वार्ड नंबर 9 ट्रांजिट कैंप और मूलरूप से ग्राम कुरैना थाना मिलख जिला रामपुर निवासी सुभाष पुत्र राजपाल कोली बताया। बताया कि नशीले इंजेक्शन एक युवक से खरीदता था, जो अक्सर मोदी मैदान में आकर उसे बेचता था। थानाध्यक्ष सुंदरम शर्मा ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

संबंधित समाचार