हल्द्वानी: राज्य सहकारी बैंक समितियों को देगा सात प्रतिशत लाभांश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक सामान्य निकाय की 17वीं बैठक विभिन्न प्रस्ताव के साथ संपन्न हो गई है। बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष के लिए 3140 करोड़ के ऋण वितरण का लक्ष्य रखा गया। साथ ही समिति सदस्यों को सात प्रतिशत लाभांश का भी प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए …

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक सामान्य निकाय की 17वीं बैठक विभिन्न प्रस्ताव के साथ संपन्न हो गई है। बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष के लिए 3140 करोड़ के ऋण वितरण का लक्ष्य रखा गया। साथ ही समिति सदस्यों को सात प्रतिशत लाभांश का भी प्रस्ताव पारित किया गया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए बैंक के अध्यक्ष बैंक के अध्यक्ष दान सिंह रावत ने कहा कि बैंक में ग्राहकों व समितियों को आधुनिक सुविधाएं देने का लक्ष्य रखा गया है। इसका ढांचा तैयार किया जा रहा है। उन्होंने साइबर सिक्योरिटी को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया। बैंक के अध्यक्ष ने बताया कि राज्य सरकार ने सहकारी प्रशिक्षण केंद्र के लिए 18 बीघा भूमि बैंक के नाम देहरादून में आवंटित कर दी है।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी, प्रबन्ध निदेशक प्रोफेशनल का कार्यकाल कम से कम 03 वर्ष होना चाहिये जिसकी नियुक्ति भारतीय रिजर्व बैंक एवं नाबार्ड द्वारा निर्धारित मानकों के तहत करने का प्रस्ताव भी बैठक में पास किया गया। प्रबंध निदेशक नीरज बेलवाल ने वार्षिक आख्या प्रस्तुत करते हुए बताया कि बैंक ने वर्ष 2021-22 में 1432.87 लाख का शुद्ध लाभ अर्जित किया। बताया कि सदस्य समितियों को 7 प्रतिशत लाभांश दिया जाएगा। बैठक में 3140 करोड़ के ऋण का लक्ष्य रखा गया।

बैंक ने बैठक में बैंक प्रबन्ध समिति के सदस्य महावीर प्रसाद कुकरेती, गीता रावत, किरन नेगी, अमित चौहान, रमेश चन्द्र, सुनीता सिंह, निर्मला, जनक सिंह, मुकेश कुमार, उमेश शर्मा, हरीश जोशी, मनोज पटवाल, जतिन रावत ने कई सुझाव दिए। बैठक में जिला सहकारी बैंकों के अध्यक्ष ललित लटवाल, योगेन्द्र रावत, मनोज सामन्त, हयात सिंह माहरा, पूर्व उपाध्यक्ष सीपी जोशी, संजय किरौला, सुशील राठी आदि उपस्थित रहे। बैंक के प्रबन्ध निदेशक नीरज बेलवाल, महाप्रबन्धक दीपक कुमार, मुकेश माहेश्वरी सहित बैंक अध्यक्ष दान सिंह रावत ने सभी का स्वागत कर आभार जताया।

संबंधित समाचार