गैंगस्टर विकास दुबे की पत्नी ऋचा भी अब ‘मोस्ट वांटेड’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। कानपुर पुलिस मोस्ट वांटेड गैंगस्टर विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे की भी तलाश कर रही है। पिछले दिनों विकास ने कुछ आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी। बताया जाता है कि शुक्रवार को इस भयावह वारदात के कुछ ही देर बाद ऋचा दुबे अपने बेटे के साथ बिकरू गांव में स्थित घर …

कानपुर। कानपुर पुलिस मोस्ट वांटेड गैंगस्टर विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे की भी तलाश कर रही है। पिछले दिनों विकास ने कुछ आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी। बताया जाता है कि शुक्रवार को इस भयावह वारदात के कुछ ही देर बाद ऋचा दुबे अपने बेटे के साथ बिकरू गांव में स्थित घर छोड़कर भाग गई थी।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने घर की तलाशी के दौरान उसका मोबाइल फोन बरामद किया है, जिससे पता चला है कि उसका फोन दुबे के घर में लगे सीसीटीवी से जुड़ा था।

पुलिस जांच टीम के सदस्य ने बताया, “जाहिर तौर पर फोन के जरिए ऋचा ने घर और वहां की गतिविधियों पर नजर रखी। शायद उसने फुटेज को डिलीट करने के लिए मोबाइल का इस्तेमाल किया होगा। इससे पहले, 2017 में, जब एसटीएफ द्वारा विकास दुबे को गिरफ्तार किया गया था, तब भी उसने अपने पति को बचाने के लिए सोशल मीडिया पर फुटेज डाले थे क्योंकि उसे लगा था कि उसके पति का एनकाउंटर कर दिया जाएगा।”

पुलिस ने ऋचा के सभी रिश्तेदारों से पहले ही संपर्क कर लिया है और वह कहीं नहीं मिली है। एक स्थानीय निवासी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि ऋचा ज्यादातर कानपुर शहर में ही रहती थी लेकिन अपने मोबाइल फोन के जरिए घर में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखती थी।

उन्होंने बताया, “नौकर और अन्य काम करने वाले हमेशा ‘भाभीजी’ से सावधान रहते थे क्योंकि वह नियमित अंतराल पर उनकी जांच करती थी। उसने हमेशा अपने पति और उसकी गतिविधियों का समर्थन किया। उसने गांव में कभी भी महिलाओं के साथ बातचीत नहीं की।”

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन