हल्द्वानी: गुमशुदा युवती का वीडियो आया सामने, घरवालों की पसंद से नहीं करना चाहती थी शादी
हल्द्वानी, अमृत विचार। तीन दिन पूर्व शहर से एक युवती के गायब होने की सूचना पुलिस को मिली। युवती अपने घर से निकली, लेकिन वापस लौटकर नहीं आई। उसके भाई ने पुलिस से बहन को खाजने की गुहार लगाई। पुलिस ने गुरुवार को युवती को सकुशल बरामद कर लिया है। बता दें कि काठगोदाम थाना …
हल्द्वानी, अमृत विचार। तीन दिन पूर्व शहर से एक युवती के गायब होने की सूचना पुलिस को मिली। युवती अपने घर से निकली, लेकिन वापस लौटकर नहीं आई। उसके भाई ने पुलिस से बहन को खाजने की गुहार लगाई। पुलिस ने गुरुवार को युवती को सकुशल बरामद कर लिया है।
बता दें कि काठगोदाम थाना के क्षेत्र में बैड़ीखत्ता दमुवाढूंगा के रहने वाले प्रवेश चन्द्र सिमवाल ने एसएसपी पंकज भट्ट को तहरीर देते हुए कहा कि उसकी 32 वर्षीय बहन जो कि 26 सितंबर को अपने घर से सरस्वती कॉलेज रुद्रपुर जाने के लिए निकली थी। तीन दिन बीत जाने के बाद अभी तक लड़की घर सुरक्षित नहीं पहुंच सकी है, जिसकी काफी खोजबीन की गई, जिसका कुछ पता नहीं लग पाया है।
काठगोदाम थाना में भी इसकी सूचना पुलिस को दी गई है। एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट के नेतृत्व में एसओ काठगोदाम प्रमोद पाठक व उनकी टीम ने युवती को बरामद कर लिया है। इसके साथ ही युवती को दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं। पुलिस ने बताया कि युवती की फोन की डीटेल को ट्रेस किया गया, जिसके बाद युवती को अल्मोड़ा से बरामद किया गया है।
उन्होंने बताया कि युवती प्रेम प्रसंग के चलते अल्मोड़ा अपने प्रेमी राजेंद्र के पास चली गई थी। युवती ने पुलिस को बताया कि उसके घरवाले उसकी जबरन शादी किसी और से करा रहे थे। उसकी सगाई प्रेमपुर लोश्याली निवासी देवेंद्र से कर दी थी। युवती ने आरोप लगाया कि उसका मंगेतर उसके साथ मारपीट करता था। इससे परेशान होकर वह घर से भाग गई। अब युवती ने अपने प्रेमी से विवाह कर लिया है।
