प्रतियोगिता : मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता में कन्नौज का दबदबा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, छिबरामऊ/ कन्नौज। शहर के हीरालाल बी एन इंटर कालेज के मैदान पर मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। यहां कन्नौज के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। प्रतियागिता का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक राजेन्द्र बाबू, प्रबंधक आलोक गुप्ता तथा प्रधानाचार्य जितेन्द्र सिंह यादव ने किया। राजकीय इंटर कॉलेज उमर्दा के प्रधानाचार्य अजय यादव पर्यवेक्षक के …

अमृत विचार, छिबरामऊ/ कन्नौज। शहर के हीरालाल बी एन इंटर कालेज के मैदान पर मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। यहां कन्नौज के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।

प्रतियागिता का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक राजेन्द्र बाबू, प्रबंधक आलोक गुप्ता तथा प्रधानाचार्य जितेन्द्र सिंह यादव ने किया। राजकीय इंटर कॉलेज उमर्दा के प्रधानाचार्य अजय यादव पर्यवेक्षक के रूप में पूरे दिन मौजूद रहे। उप प्रधानाचार्य राधा बल्लभ मिश्र के नेतृत्व में समिति के सभी सदस्य मुस्तैदी से जुटे रहे।

अंडर-19 बालिका वर्ग में कन्नौज जनपद प्रथम तथा इटावा की टीम द्वितीय स्थान पर रही। अंडर-14 बालिका वर्ग में औरैया की टीम प्रथम तथा कन्नौज द्वितीय स्थान पर रहे। अंडर-19 बालक वर्ग में कन्नौज जनपद प्रथम तथा इटावा की टीम द्वितीय स्थान पर रहे।

अंडर-14 बालक वर्ग में कन्नौज की टीम प्रथम तथा औरैया द्वितीय स्थान पर रहे। जनपद कन्नौज मण्डलीय कबड्डी प्रतियोगिता में ओवरआल चैंपियन रहा। विजेता टीमों के खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण पत्र तथा प्रभारियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

विजेता टीम राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 2022 में प्रतिभाग करेंगी, जो 11 से 14 अक्टूबर तक प्रस्तावित है। इसमें उत्तर प्रदेश के 18 मंडलों की बालक व बालिका वर्ग की कबड्डी टीमें प्रतिभाग करेंगी।

यह भी पढ़ें:- अयोध्या: उत्तर प्रदेश राज्य कबड्डी संघ का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ संपन्न, विकास सिंह बने अध्यक्ष

संबंधित समाचार